
गुजरात: ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से बची 8 शेरों की जान
AajTak
गुजरात के भावनगर जिले में बीते दो दिनों में भटके 8 शेरों की जान ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से बच गई. अगर लोको पायलट सूझबूझ नहीं दिखाए होते तो शेरों की जान भी जा सकती थी.
गुजरात के भावनगर जिले में पिछले दो दिनों से 8 शेर भटक गए थे. ये शेर भटकते-भटकते रेलवे ट्रैक पर आ गए थे. हालांकि एक मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन के सतर्क लोको पायलटों ने समय रहते ब्रेक लगा दिए. जिससे शेरों की जान बच गई. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को एक न्यूज एजेंसी को दी.
भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि पश्चिमी रेलवे के भावनगर मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता और वन विभाग के ट्रैकर्स की मदद से इस वित्तीय वर्ष में अब तक 104 शेरों की जान बचाई जा चुकी है.
यह भी पढ़ें: शेर-बाघ तापेंगे हीटर... ठंड को देखते हुए दिल्ली के चिड़ियाघर में की गई विशेष व्यवस्था
जानकारी के अनुसार गुरुवार को हापा से पिपावाव बंदरगाह की ओर जा रही मालगाड़ी चला रहे लोको पायलट धवलभाई पी ने राजुला शहर के पास पांच शेरों को ट्रैक पार करते देखा. जिसके बाद सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने और शेरों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए.
जिसके बाद वन रक्षक के मौके पर पहुंचने और सभी स्थितियों को सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया. इसी तरह शुक्रवार को पैसेंजर ट्रेन चला रहे लोको पायलट सुनील पंडित ने चलाला-धारी सेक्शन में दो बच्चों के साथ एक शेरनी को ट्रैक पार करते देखा और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया.
सूचना मिलने पर एक वन रक्षक मौके पर पहुंचा. उसने देखा कि शेर रेलवे ट्रैक से दूर चले गए हैं. जब सभी स्थितियां सामान्य पाई गईं, तो वन रक्षक ने लोको पायलट को जाने के लिए कहा.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








