
गुजरात: जिंदगी की जंग हार गई आरोही, 17 घंटे बोरवेल में फंसी रही डेढ़ साल की बच्ची ने तोड़ा दम
AajTak
गुजरात के अमरेली में 17 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद भी बोरवेल में गिरी मासूम बच्ची आरोही को नहीं बचाया जा सका. जब बच्ची को बाहर निकाला गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम उसे जीवित नहीं निकाल पाई. इससे पहले रीवा में भी ऐसी ही घटना हुई थी.
गुजरात के अमरेली में बोरवेल में गिरी बच्ची जिंदगी की जंग हार गई. एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी आरोही नाम की इस बच्ची को बचाया नहीं जा सका. उसकी उम्र महज डेढ़ साल थी और वो अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी.
घटना अमरेली के सुरगपूरा गांव की है जहां आरोही बोरवेल में गिर गई थी. एनडीआरएफ और अमरेली अग्निशमन विभाग ने 17 घंटे तक आरोही को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो सके. आरोही को जब बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो गई थी. आरोही को बोरवेल से जिंदा निकालने के लिए 17 घंटे तक ऑपरेशन चलाया गया था. जब आरोही को बोरवेल से बाहर निकालने के बाद उसकी जांच की गई तो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आरोही को मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद आरोही के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. आरोही की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है. बता दें कि इससे पहले बीते अप्रैल महीने में मध्य प्रदेश के रीवा में भी एक बच्चे के बोरवेल में गिरने की घटना सामने आई थी और उस बच्चे की भी मौत हो गई थी.
40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी 6 साल के मासूम मयंक को बचाया नहीं जा सका था और जब उसे बाहर निकाला गया उसकी मौत हो गई थी. खेत में बने बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे को कई एजेंसियों की अथक कोशिशों के बाद भी जीवित नहीं निकाला जा सका था. वो 40 फीट गहरे गड्ढे में फंसा हुआ था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











