
गुजरात: जवानों के साथ समंदर में नहा रहे थे SP, तेज लहर में बहते-बहते बचे
AajTak
गुजरात के अमरेली के एसपी निर्लिप्त राय समंदर में डूबने से बाल-बाल बच गए. वो अपने दो साथी जवानों के साथ नहा रहे थे. तभी तेज लहर आई और उनके साथी डूबने लगे. उन्हें बचाने में एसपी भी डूबने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने उनकी जान बचाई.
गुजरात के अमरेली के एसपी निर्लिप्त राय के साथ एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वो अपने दो पुलिस साथियों के साथ समंदर में नहा रहे थे. तभी अचानक वहां तेज लहर उठी, जिसमें दोनों साथी डूबने लगे. उन्हें बचाने में एसपी की जान भी खतरे में आ गई और वो भी डूबने लगे. मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने उन तीनों की जान बचाई.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











