
गुजरात: कौन-कौन से विधायक बनेंगे मंत्री, किन्हें आया शपथ के लिए फोन? देखें लिस्ट
AajTak
गुजरात की नई कैबिनेट आज शपथ लेने जा रही है. दोपहर को शपथ से पहले ही संभावित मंत्रियों को फोन पहुंचने शुरू हो गए हैं. इनमें कई नए और युवा चेहरे भी शामिल हैं.
गुजरात (Gujarat) में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी पूरी सरकार में बदलाव कर दिया है. पहले विजय रुपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया और अब पूरी कैबिनेट बदलने की तैयारी है. गुजरात की नई कैबिनेट (Gujarat Cabinet) गुरुवार दोपहर को शपथ लेगी, उससे पहले ही विधायकों को फोन पहुंचना शुरू हो गया है. जिनको फोन पहुंच रहा है, वही मंत्री बनने के प्रबल दावेदार हैं. अभी तक किन-किनको फोन पहुंचा है और कौन मंत्री बन सकता है, नज़र डालिए... 1. मोरबी से विधायक बृजेश मेरजा 2. राजकोट ईस्ट से विधायक अरविंद रैयाणी 3. लिमडी से विधायक किरीट सिंह राना 4. गणदेवी से विधायक नरेश पटेल 5. सूरत मजूरा से विधायक हर्ष सांघवी 6. विसनगर के विधायक ऋषिकेश पटेल 7. ओलपाड के विधायक मुकेश पटेल 8. वडोदरा सिटी की विधायक मनीषा वाकिल आपको बता दें कि गुजरात में पहले बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार की बात सामने आई थी, लेकिन जब पता चला कि पूरी कैबिनेट ही बदली जा रही है तब कुछ विधायकों-मंत्रियों ने नाराज़गी जाहिर की. ऐसे में विवाद के चलते इस शपथ ग्रहण को एक दिन के लिए टाला गया था.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











