
गुजरात के हरामीनाला में BSF ने दो पाकिस्तानी नौकाओं जब्त किया, गश्ती दल को आता देख मछुआरे भागे
AajTak
गुजरात में इंडो-पाक समुद्रीय सीमा के पास ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र में पाकिस्तानी मछुआरों के भारतीय सीमा में घुसने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएफ की कार्रवाई में मई से जुलाई के बीच करीब 28 पाकिस्तानी नौकाएं और 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
गुजरात में बीएसएफ भुज के गश्ती दल ने गुरुवार सुबह हरामीनाला इलाके में दो पाकिस्तानी नौकाओं को भारतीय सीमा में प्रवेश करते देखा. दल ने अलर्ट होते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को जब्त कर लिया.
बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर के पीआरओ के मुताबिक नौकाओं पर सवार मछुआरों ने जब बीएसएफ गश्ती दल को अपनी तरफ आते देखा तो वे पाकिस्तान की ओर लौट गए. बाद में जब्त की गई नौकाओं की गहन तलाशी ली गई. फिलहाल इन नौकाओं से किसी भी तरह की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है.
7 जुलाई को पकड़े गए थे चार पाकिस्तानी मछुआरे
बीएसएफ के एक गश्ती दल ने 7 जुलाई को गुजरात में भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर कच्छ के ‘हरामी नाला’ क्रीक क्षेत्र से चार पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा था. इसके अलावा उनकी 10 नौकाएं भी जब्त कर ली थीं.
हालांकि बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक नौकाओं से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था. सीमा स्तंभ संख्या 1165 और 1166 के बीच मछुआरे कच्छ जिले के हरामी नाला से होते हुए भारतीय क्षेत्र में घुसे थे.
जून में इसी इलाके से पकड़े गए थे दो पाकिस्तानी मछुआरे

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








