
गुजरात के तटीय इलाकों में 24 घंटे में 'बिपरजॉय' की दस्तक, देखें सुबह-सुबह
AajTak
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के तटीय इलाके में 24 घंटे के अंदर दस्तक दे सकता है, सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है. गुजरात में चक्रवाती तूफान आने से पहले समुद्र में तेज हलचल हो रही है, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश भी हो रही है. केंद्रीय मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. देखें सुबह-सुबह की बड़ी खबरें.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











