
गुजरात के इस गांव में 20 दिनों में 90 लोगों की गई जान, लोगों ने खुद ही लगाया लॉकडाउन
AajTak
भावनगर जिले स्थित चोगढ़ गांव की आबादी 13 हजार है. इस गांव में कोरोना की वजह से पिछले 20 दिनों में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 20 दिनों से इस गांव के श्मशान में चिता नहीं बुझी है. कोरोना के कहर ने इस पूरे गांव की चिंता बढ़ा दी है.
एक ओर कोरोना की दूसरी लहर ने बड़े-बड़े शहरों को अपनी चपेट में लिया है. वहीं इस बार गांव भी कोरोना की चपेट में है. खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि गांव तक करोना ना फैले इसका ख्याल रखना होगा. लेकिन अब गुजरात में हालात ये हे कि कोरोना गांव तक फैल चुका है. अब तक कई गांवों में कोरोना की वजह से लोगों की जान जाने की खबर आ रही हैं. ऐसा ही एक गांव है चोगढ. भावनगर जिले स्थित चोगढ़ गांव की आबादी 13 हजार है. इस गांव में कोरोना की वजह से पिछले 20 दिनों में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी हैं. पिछले 20 दिनों से इस गांव के श्मशान में चिता नहीं बुझी है. कोरोना के कहर ने इस पूरे गांव की चिंता बढ़ा दी है. गांव में ऐसा कोई अस्पताल नहीं है, जहां पर लोग अपना टेस्ट करवा पाएं या वक्त रहते उन्हें ट्रीटमेन्ट दिया जा सके. हालात कुछ ऐसे हैं कि गांव में प्रत्येक दिन 5 से 6 लोगों की मौत हो रही है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











