
गुजरात: ओखा बंदरगाह पर कंस्ट्रक्शन के वक्त हादसा, क्रेन गिरने से 3 मजदूरों की मौत
AajTak
द्वारका के ओखा बंदरगाह पर कंस्ट्रक्शन के दौरान एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. जिला कलेक्टर GT पंड्या ने कहा कि ओखा बंदरगाह पर घाट का कंस्ट्रक्शन गुजरात मैरीटाइम बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. इसी दौरान क्रेन गिर गई, जिससे तीन श्रमिकों की मौत हो गई.
गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में ओखा बंदरगाह पर एक हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने ये जानकारी दी है. ये हादसा बंदरगाह पर निर्माण स्थल पर क्रेन गिरने के दौरान हुआ, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर हो मौत हो गई, जबकि तीसरे मजदूर ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. जिला कलेक्टर GT पंड्या ने कहा कि ओखा बंदरगाह पर घाट का कंस्ट्रक्शन गुजरात मैरीटाइम बोर्ड द्वारा किया जा रहा है. इसी दौरान क्रेन गिर गई, जिससे तीन श्रमिकों की मौत हो गई. ओखा मरीन पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि क्रेन से कुचले जाने के बाद दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









