
गुजरात उपचुनाव में नहीं होगा कांग्रेस-AAP का गठबंधन, BJP ने कहा- हम ही जीतेंगे
AajTak
AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात में तीसरी पार्टी का वजूद नहीं है, यह कहना गलत होगा. विसावदर सीट पर तीनों पार्टियों में सबसे मजबूत उम्मीदवार आम आदमी पार्टी का है. हम जनता से अपील करते हैं कि आम आदमी पार्टी का सहयोग करें और बीजेपी को हराने के लिए जमकर मदद करें. 2022 में कांग्रेस को इस सीट पर सिर्फ 12-14 हजार मत मिले थे इस बार भी वहीं होगा.
गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव अगले एक-दो महीने में होने हैं, जिसके लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. रविवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के साथ बैठक की जिसमें संगठन मजबूती से लेकर उपचुनावों में गठबंधन पर चर्चा हुई.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने गठबंधन तोड़ते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन है लेकिन राज्यों में नहीं है. हरियाणा और दिल्ली में AAP ने कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है और दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ी थीं. इसी वजह से गुजरात में आने वाले उपचुनावों के लिए हमने फैसला किया है कि कांग्रेस दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.
'गुजरात की जनता ने कभी तीसरे पक्ष को नहीं स्वीकारा'
उन्होंने कहा कि गुजरात में कभी तीसरे पक्ष को जनता ने नहीं स्वीकारा. पिछले चुनाव में AAP को 11 प्रतिशत वोट मिले थे लेकिन मुख्य विपक्ष तो कांग्रेस ही रही है. ऐसे में कांग्रेस इस चुनाव में अकेले लड़ेगी. कांग्रेस के प्रभारी मुकुल वासनिक ने भी कहा कि गुजरात में संगठन को मजबूत करने के लिए हम काम कर रहे हैं और गुजरात में कांग्रेस को मजबूत करना एक ही संकल्प के साथ कांग्रेस काम कर रही है.
AAP ने भी की जनता से अपील
इस मामले में आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है. AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि गुजरात में तीसरी पार्टी का वजूद नहीं है, यह कहना गलत होगा. विसावदर सीट पर तीनों पार्टियों में सबसे मजबूत उम्मीदवार आम आदमी पार्टी का है. हम जनता से अपील करते हैं कि आम आदमी पार्टी का सहयोग करें और बीजेपी को हराने के लिए जमकर मदद करें. 2022 में कांग्रेस को इस सीट पर सिर्फ 12-14 हजार मत मिले थे इस बार भी वहीं होगा.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.











