
गुजरात: ई-बाइक की बैटरी में तेज धमाका, चार्ज में लगाते ही हो गया ब्लास्ट
AajTak
ई-बाइक में जो बैटरी लगी होती है उसे चार्ज करना पड़ता है लेकिन जब चार्जिंग के वक्त बैटरी में विस्फोट होने जैसी घटना सामने आती है तो लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं. बैटरी में ब्लास्ट के बाद बाइक के मालिक ने कहा कि ई-बाइक का इस्तेमाल जीवित बॉम्ब के बराबर है.
गुजरात में बनासकांठा के डीसा में ई-बाइक की बैटरी में ब्लास्ट कर गया. ई-बाइक की बैटरी को जब चार्ज किया जा रहा था तभी धमाका हुआ. धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बैटरी को चार्ज किए जाने के दौरान वहां कोई भी मौजूद नहीं था.
ई-बाइक की बैटरी को चार्ज करते वक्त हुए इस ब्लास्ट की वजह से बैटरी से चलने वाले वाहनों की सुरक्षा को लेकर अनेक सवाल खड़े हुए हैं. बनासकांठा के डीसा स्थित बजरंग नगर सोसायटी में रहने वाले महेश भाई ने 15 महीने पहले 80,000 रुपए में बैटरी से चलने वाली ई-बाइक खरीदी थी.
यह भी पढ़ें: UP: ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार की जान, CCTV में कैद हुआ हादसा, देखें VIDEO
बाइक से निकालकर चार्ज में लगाई बैटरी
महेश भाई की बेटी ने ई-बाइक की बैटरी को निकालकर घर की गैलरी में चार्ज में लगाई थी. उसके पांच मिनट बाद बैटरी में ऐसा ब्लास्ट हुआ कि शुरू में लोगों को लगा की जैसे आस-पास में कहीं बॉम्ब विस्फोट हुआ हो. ब्लास्ट की आवाज सुनते ही लोग इकठ्ठा हुए और देखा तो पता चला की ई-बाइक की बैटरी ब्लास्ट हुई है.
धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत बैटरी में लगी आग पर काबू किया. ब्लास्ट ऐसा हुआ कि बैटरी के पुर्जों को ढूंढ पाना भी मुश्किल था. ई-बाइक के मालिक महेश भाई ने ब्लास्ट की घटना के बाद कहा कि भगवान का शुक्र है कि बैटरी में ब्लास्ट हुआ तब मेरी बेटी ई-बाइक चला नहीं रही थी. बैटरी चार्जिंग के वक्त ये ब्लास्ट हुआ और कोई आसपास में मौजूद नहीं था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









