
गुजरात: अमेरिका से आए इंजीनियर, आर्किटेक्ट सहित 58 युवकों ने संन्यास ग्रहण किया
AajTak
एक वास्तुकार समेत 58 शिक्षित युवकों ने मंगलवार को संन्यास ले लिया. बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने एक भव्य दीक्षा समारोह में उन्हें संप्रदाय के मठ व्यवस्था में दीक्षित किया. सभी लोगों में छह ने पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, 30 इंजीनियर हैं, 19 अन्य क्षेत्रों में स्नातक हैं, दो ने एमबीए किया है और एक व्यक्ति आर्किटेक्ट है.
अहमदाबाद के स्वामी महाराज नगर में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (BAPS) संस्था से जुड़कर इंजीनियरों और एक वास्तुकार समेत 58 शिक्षित युवकों ने मंगलवार को संन्यास ले लिया. बीएपीएस स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने एक भव्य दीक्षा समारोह में उन्हें संप्रदाय के मठ व्यवस्था में दीक्षित किया.
BAPS संस्था स्वामीनारायण संप्रदाय के भीतर एक हिंदू संप्रदाय है. इससे जुड़े सभी लोगों में छह ने पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, 30 इंजीनियर हैं, 19 अन्य क्षेत्रों में स्नातक हैं, दो ने एमबीए किया है और एक व्यक्ति आर्किटेक्ट है.
अमेरिका से भी आए है युवक इन युवाओं ने घर की सुख-सुविधाओं और करियर को छोड़कर ये राह अपनाई है. युवक भारत और दुनिया भर से आए हैं, जिनमें अमेरिका से पांच, महाराष्ट्र से सात और गुजरात से 46 शामिल हैं. सभी महंत स्वामी महाराज से 'भगवती दीक्षा' लेकर भगवा वस्त्र धारण करने वाले साधु या 'स्वामी' बन गए. वे बोटाड जिले के सारंगपुर में बीएपीएस आश्रम में सात साल के मठवासी प्रशिक्षण से गुजरेंगे.
पाठ्यक्रम में महाभारत, भगवद गीता न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाठ्यक्रम में स्वामीनारायण हिंदू धर्मशास्त्र, इतिहास और साहित्य के साथ-साथ रामायण, महाभारत, भगवद गीता, उपनिषद और अन्य हिंदू शास्त्रों का गहन अध्ययन शामिल है. इसमें संस्कृत, हिंदी, गुजराती और अन्य भाषाओं का अध्ययन भी शामिल है. 6 जनवरी को महंत स्वामी महाराज ने आईआईएम-उदयपुर के एक पूर्व छात्र सहित 46 युवाओं को 'पराशादी दीक्षा' देकर मठवासी व्यवस्था में दीक्षित किया था.
संप्रदाय मौजूदा समय में BAPS स्वामीनारायण संस्था के आध्यात्मिक गुरु, प्रमुख स्वामी महाराज की जन्म शताब्दी मना रहा है, जिनकी मृत्यु अगस्त 2016 में हुई थी.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.







