
गिर रही इमारत का वीडियो बना रहा था शख्स, तभी उड़ती हुई आई मौत, डरा देगा ये Video
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक गिरती इमारत की काफी लोग वीडियो बनाते दिख रहे हैं. तभी एक बड़ा कंक्रीट का टुकड़ा एक युवक के सिर से टकरा जाता है. इसके बाद युवक वहीं गिर जाता है और लोग उसे संभालने में जुट जाते हैं.
कब, कहां, कैसे किसी की जान चली जाए कोई नहीं बता सकता. अलग-अलग तरीके से अचानक से होने वाली मौत के ऊपर एक हॉलीवुड मूवी भी बन चुकी है. इसका नाम 'फाइनल डेस्टिनेशन' है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे चलते-फिरते लोगों के साथ अचानक से कुछ ऐसी दुर्घटना होती, जिसमें उनकी जान चली जाती है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें लोगों की भीड़ एक गिर रही इमारत का वीडियो बनाते दिख रहे हैं. लोग मकान के ढहने की घटना को कैमरे में कैद करने के लिए एक दूसरे से धक्का-मुक्की करते भी दिखाई दे रहे हैं. इसी में से एक शख्स वीडियो बनाने के लिए अपनी जगह से दो इंच पीछे चला जाता है.
जैसे ही भरभराकर इमारत जमींदोज होती है, उसके मलबे काफी दूर-दूर तक उड़कर फैल जाते हैं. इसी दौरान एक बड़ा सा कंक्रीट का टुकड़ा भीड़ में खड़े एक शख्स के सिर से जा टकराता है, जो कुछ सेकंड पहले वीडियो बनाने के लिए अपनी जगह से खिसकर पीछे गया था. इसके बाद ढह रही इमारत का वीडियो बना रहा वह शख्स वहीं गिर जाता है.
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट भी किये हैं. कुछ ने इस घटना का फिल्म -फाइनल डेस्टिनेशन से तुलना की है. वहीं कुछ इसे कर्मा तो, कुछ बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बता रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि उस शख्स ने अपने पीछे खड़े वीडियो बनाने वाले की जान बचा ली. अगर उसे उड़ता हुआ पत्थर नहीं लगता, तो वह सीधा वीडियो बनाने वाली की जान ले लेता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










