
गिर गए मकान, दरक गई जमीन... नेपाल में भूकंप के चार झटकों से 20 घर ध्वस्त, तस्वीरों में तबाही का मंजर
AajTak
नेपाल में जब भूकंप के झटके लगे, उस वक्त वहां लोग दुर्गाष्टमी त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान सुबह 7:39 मिनट पर पहला भूकम्प आया. जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. इसके बाद दूसरा भूकंप का झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया. तीसरा भूकम्प का झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया, तीव्रता 4.3 रही. इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया.
नेपाल के काठमांडु में रविवार की सुबह, किसी आम सुबह से अधिक व्यस्त थी. दुर्गा अष्टमी का दिन होने से लोग इस त्योहार की तैयारियों में लगे थे. पूजा-अनुष्ठान के लिए भागदौड़ जारी थी कि इसी बीच सुबह-सुबह धरती डोल उठी. लोगों को जैसे ही इसका अहसास हुआ. वह सब कुछ छोड़कर बाहर भागे. उनकी आंखों के डर था और जेहन में अप्रैल 2015 की वो दहशत जो यूं ही खामोश सन्नाटे की बीच उनकी जिंदगी में चली आई और जिसका डर अब नेपालियों की जिंदगी का हिस्सा बन गया है.
चार बार दर्ज किए गए भूकंप की झटके बता दें कि नेपाल में रविवार सुबह चार बार भूकंप के झटके दर्ज किए गए. यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं. इसकी तीव्रता 6.1 रही है. भूकंप के ये झटके रविवार सुबह महसूस किए गए. नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भी कहा कि रविवार को नेपाल में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया.
इसमें कहा गया है कि भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 55 किमी (35 मील) पश्चिम में धाडिंग में था. धादिंग जिले के सबसे वरिष्ठ नौकरशाह बद्रीनाथ गैरे ने रॉयटर्स को बताया, "हमने बहुत तेज़ झटके महसूस किए. कुछ निवासी अपने घरों से बाहर निकल आए. ये झटके बागमती और गंडकी प्रांत के अन्य जिलों में भी महसूस किए गए, साथ ही भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी महसूस किये गये हैं. भूकंप 13 किमी (8.1 मील) की गहराई पर था.
चार बर लगे भूकंप के झटके नेपाल में जब भूकंप के झटके लगे, उस वक्त वहां लोग दुर्गाष्टमी त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे थे. इसी दौरान सुबह 7:39 मिनट पर पहला भूकम्प आया. जिसकी तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है. इसके बाद दूसरा भूकंप का झटका 4.2 तीव्रता का 8:08 मिनट आया. इसके 20 मिनट बाद, तीसरा भूकम्प का झटका सुबह 8:28 मिनट पर महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.3 रही. इसके बाद 8:59 मिनट पर चौथी बार भूकंप का झटका महसूस किया गया.
20 घर पूरी तरह टूटे हालांकि पहले हानियों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी, लेकिन ताजा अपडेट के मुताबिक आज सुबह से लगातार आ रहे भूकंप के झटकों में 20 घर पूरी तरह तरह से टूट गए हैं, जबकि 75 से अधिक घरों को आंशिक नुकसान पहुंचने की जानकारी मिली है. ये भूकंप के केन्द्र बिन्दु रहे धादिंग जिले के नुकसान की तस्वीरें भी आई हैं. धादिंग जिला प्रशासन के हवाले से गृह मंत्रालय ने बताया कि सुबह से चार बार आए भूकंप के झटकों में जिले के ज्वालामुखी गांवपालिका में 20 कच्चे घर पूरी तरह से टूट गए हैं. इस गांवपालिका के वार्ड नम्बर 5 के वार्ड अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद काप्री ने बताया कि उनके वार्ड में 75 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








