
गिरफ्तारी या सरेंडर? इमरान खान पर सस्पेंस... लाहौर में जमकर बवाल, अब भी खाली हाथ पुलिस
AajTak
इमरान खान का सियासी भविष्य सस्पेंस में चल रहा है. पाकिस्तान में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है, जमीन पर समर्थक चट्टान की तरह खड़े हैं. इस बीच सवाल ये है कि इमरान का अगला कदम क्या होने वाला है? सरेंडर करेंगे, गिरफ्तारी देंगे या फिर कुछ और?
पाकिस्तान में एक बार फिर हिंसा का दौर शुरू हो गया है. कारण पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं जिन्हें पाकिस्तान पुलिस गिरफ्तार करना चाहती है. वारंट जारी हो चुका है, तीन बार प्रयास भी हुए हैं, लेकिन इमरान हर बार बच निकलते हैं. मंगलवार को इस सियासी फिल्म का कई नाटकीय मोड़ वाला क्लाइमेक्स देखने को मिला जहां पर एक बार फिर पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची और पूर्व पीएम के समर्थकों ने सुरक्षाबल से दो-दो हाथ कर लिए. पहले चट्टान की तरह अपने नेता के बचाव में खड़े रहे और फिर जमकर उत्पाद मचाया गया. लाठी डंडों के जरिए पुलिस को रोकने की कोशिश हुई. उस वजह से दूसरी तरफ से भी लाठीचार्ज हुआ और आंसू गैस के गोले तक दाग दिए गए. यानी कि जमीन पर तनाव चरम पर रहा, लेकिन इमरान की गिरफ्तारी नहीं हो पाई.
गिरफ्तारी की तलवार और जमीन पर बवाल
असल में जब कोर्ट के आदेश पर इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए लाहौर में उनके घर पर पहुंची तो इस दौरान उनके सैंकड़ों समर्थक भी वहां पहुंच गए और इन लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पुलिस के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी. और इसके बाद तनाव काफी बढ़ गया और पुलिस ने इमरान खान के समर्थकों पर लाठीचार्ज किया. और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए Water Cannon का भी इस्तेमाल किया. इस हिंसा के बीच इमरान खान ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि, जेल में उन्हें बन्द करके उनकी हत्या करने की साज़िश रची जा रही है. और इस साज़िश के पीछे पाकिस्तान की मौजूदा सरकार है.
इमरान झुकेंगे..सरेंडर करेंगे या कुछ और?
अब खबर ये है कि इमरान खान शायद पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करेंगे. वे किसी भी कीमत पर पुलिस को अपनी गिरफ्तारी नहीं देने वाले हैं. लेकिन पीटीआई नेता महमूद कुरैशी के मुताबिक इमरान कोर्ट के सामने जरूर सरेंडर कर सकते हैं. यानी कि इमरान पुलिस के सामने झुकने के मूड में नहीं हैं. वे सरेंडर कर सकते हैं, लेकिन गिरफ्तारी नहीं देंगे. वैसे ये बवाल क्यों हो रहा है, आखिर इमरान के पीछे क्यों पड़ी है पाकिस्तान पुलिस? इन दो सवालों के जवाब उन दो मामलों में छिपे हैं जिस वजह से इमरान खान की राजनीतिक पारी में अड़चने खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.
दो सवाल, दो मामले और बुरे फंसे इमरान खान

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








