
गाड़ी साइड में करने को कहा तो नाराज हो गईं राजस्थान की पूर्व मंत्री, कॉन्स्टेबल को जड़ दिया थप्पड़
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व मंत्री ने पुलिस कांस्टेबल को थप्पड़ मार दिया. बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल नाकाबंदी में तैनात था, उसी दौरान वहां से गुजर रहीं पूर्व मंत्री की गाड़ी को साइड में करने को कह दिया. इस बात से पूर्व मंत्री को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. पूर्व मंत्री के खिलाफ कॉन्स्टेबल ने शिकायत दर्ज कराई है.
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने नाकाबंदी के दौरान ड्यूटी कर रहे कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. कॉन्स्टेबल ने पूर्व मंत्री से गाड़ी साइड में करने को कहा था. इस घटना के बाद कॉन्स्टेबल ने पूर्व मंत्री के खिलाफ शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली इलाके में भरतपुर-डीग मार्ग पर स्थित अखड्ड तिराहे पर शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पुलिस नाकाबंदी करती है. विगत शाम जब भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा अपनी गाड़ी से गुजर रही थीं, तभी वहां तैनात पुलिस कॉन्स्टेबल गजराज सिंह ने उनसे गाड़ी साइड में करने को कहा.
गाड़ी साइड में करने की बात सुनकर पूर्व मंत्री दीपा को गुस्सा आ गया. वे इस कदर नाराज हुईं कि उन्होंने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. कॉन्स्टेबल गजराज सिंह राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी में तैनात हैं. कॉन्स्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में एएसपी अनिल मीणा ने कहा कि नाकाबंदी के दौरान एक पूर्व मंत्री ने ड्यूटी कर रहे आरएसी के कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया था. शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है.
सांसद, विधायक और मंत्री रह चुकी हैं दीपा
बता दें कि विगत दिनों कांग्रेस सरकार के विधायक ने एक सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था. वहीं आज भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री ने भी कॉन्स्टेबल को थप्पड़ मार दिया. पूर्व मंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा पांच बार विधायक, एक बार सांसद और एक बार मंत्री रह चुकी हैं. वे पूर्व राज परिवार की सदस्य हैं और वर्तमान कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की चचेरी बहन भी हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.








