
गार्ड की नौकरी करने वाले के बेटे ने केबीसी में जीते 1 करोड़, किराए के मकान में रहता है परिवार
AajTak
सोनी टेलीविजन पर अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में 15 प्रश्नों के जवाब देते हुए गार्ड की नौकरी कर रहे शख्स के बेटे ने 1 करोड़ रुपये की राशि जीत ली. सपनों को हकीकत करने वाली यह कहानी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की है.
मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के लवकुशनगर में रहने बाले साहिल अहिरवार ने सोनी टेलीविजन के अभिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में 15 प्रश्नों के जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपये की राशि जीती है. साथ ही हुंडई कंपनी की i20 कार भी उन्हें गिफ्ट की जाएगी. इस तरह के जानकारी लगते ही साहिल के परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. साहिल की इस जीत से लवकुशनगर सहित समूचा बुंदेलखंड गौरवान्वित हुआ है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











