
गायब हुआ शख्स, 30 साल बाद लौटा - वही कपड़े, वही टिकट, क्या है ये रहस्य?
AajTak
एक शख्स जो 30 साल पहले अचानक गायब हो गया था, वह एक दिन रहस्यमय तरीके से वापस लौट आया. हैरानी की बात यह है कि उसने वही कपड़े पहने हुए थे जो उसने गायब होने के दिन पहने थे कपड़े भी न फटे, न पुराने लगे. इससे लोग और भी ज़्यादा हैरान हैं
सोचिए, कोई व्यक्ति अचानक गायब हो जाए और पूरे 30 साल बीत जाने के बाद एक दिन बिल्कुल वैसे ही लौट आए, जैसे वो उसी दिन घर से निकला था. न उम्र बढ़ी दिखे, न कपड़े बदले, न कोई बदलाव! ऐसी ही चौंका देने वाली घटना सामने आयी है. जहां, एक शख्स तीन दशक बाद घर लौटा और परिवार उसे देखकर हैरान, डर और हैरानी के बीच जूझता रहा. ये मामला अब एक रहस्य बन गया है कि आखिर शख्स इन 30 साल में था कहां… और उन्हीं कपड़ों में कैसे वापस लौट आया.
परिवार की पहली प्रतिक्रिया जब वह घर के दरवाजे पर पहुंचा, तो घर के लोग उसे देखकर एक पल के लिए पहचान भी नहीं पाए. 30 साल के बाद ऐसा आना किसी चमत्कार से कम नहीं था. परिवार के अनुसार- उसका चेहरा लगभग वैसा ही था. उसके कपड़ों में कोई बदलाव नहीं था. वो शारीरिक रूप से भी लगभग उसी उम्र का लग रहा था जिसे वह गायब होने पर था.
परिवार डर और खुशी दोनों में डूब गया, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर यह सब हुआ कैसे. परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, खोजबीन हुई, लेकिन कोई पता नहीं चला. कुछ सालों बाद सबने मान लिया कि शायद उसकी मौत हो गई है. घरवालों ने हर साल उसे याद किया, लेकिन उम्मीद खत्म हो चुकी थी.
परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई वासिले गोर्गोस, जो अब 95 साल के हैं, पूर्वी रोमानिया के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक पशुपालक थे. साल 1991 में वे एक छोटे से काम के लिए घर से निकले थे. उनके पास वापसी का ट्रेन टिकट भी था. लेकिन जब वे वापस नहीं आए, तो परिवार ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. पुलिस ने काफी खोज की, लेकिन वे नहीं मिले. साल बीतते गए और परिवार ने मान लिया कि वासिले की मौत हो चुकी है उन्होंने उनकी याद में धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए.
अनजान कार ने घर तक छोड़ा लेकिन फिर 29 अगस्त 2021 को अचानक कुछ अजब हुआ. वासिले घर के बाहर दिखाई दिए. लोगों ने बताया कि एक कार घर के सामने रुकी, वासिले को उतारा और तुरंत तेज़ी से वहां से चली गई. किसी को कार का नंबर तक नहीं दिख पाया. वासिले उलझन में थे और उन्होंने वही कपड़े पहन रखे थे जो उन्होंने 1991 में घर से निकलते समय पहने थे. उनकी जेब में उनका पुराना पहचान पत्र और वही वापसी का ट्रेन टिकट भी था, जो कभी इस्तेमाल ही नहीं हुआ.
डॉक्टरों को उनकी हालत देखकर हैरानी हुई. हल्की नर्वस सिस्टम की दिक्कतों को छोड़कर वे अपनी उम्र के हिसाब से बिल्कुल ठीक थे. उन्हें याद था कि उनका जन्म 1928 में हुआ था, उनकी पत्नी अब नहीं रहीं और वे एक बड़े व्यापारी के बेटे थे. लेकिन वे अपने बेटे और बेटी को पहचान नहीं पा रहे थे. उनकी बातें भी अक्सर उन्हीं दिनों पर आकर रुक जाती थीं जब वे मवेशियों की देखभाल करते थे—मानो 30 साल बीते ही न हों.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










