
'गाड़ी मेरे बाप की है...पर रोड नहीं' अहमदाबाद पुलिस ने स्टंटबाजों को सिखाया सबक
AajTak
पुलिस आरोपी युवक जुनैद मिर्जा को उसी सिंधु भवन रोड पर लेकर पहुंची, जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ 5 महीने पर सड़क पर रैश ड्राइविंग की थी और स्टंटबाजी की थी. पुलिस ने जुनैद से उठक-बैठक लगवाई. साथ ही पुलिस ने उसके हाथ में एक बोर्ड थमाय, जिसपर लिखा था ''गाड़ी मेरे बाप की है...पर रोड नहीं''.
करीब 5 महीने पहले अहमदाबाद की सड़कों पर युवकों के द्वारा तेज रफ्तार में कार चलाने का वीडियो वायरल हुआ था. चार-पांच कार में सवार हुए कई युवक बीच सड़क चलती कार से स्टंट करते नजर आए थे. वीडियो में कई युवक कार के खिड़की से बाहर लटकते हुए भी दिखाई दिए थे. वायरल वीडियो अहमदाबाद पुलिस को भी मिले थे. इसके बाद गाड़ी नंबर से युवकों को पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया था.
पुलिस को एक और युवक की तलाश थी जो कि बीते पांच महीने से फरार चल रहा था. बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद आरोपी युवक जुनैद मिर्जा को उसी सिंधु भवन रोड पर लेकर पहुंची, जहां पर उसने अपने दोस्तों के साथ 5 महीने पर सड़क पर रैश ड्राइविंग की थी और स्टंटबाजी की थी.
देखे वीडियो...
पुलिस ने जुनैद से उठक-बैठक लगवाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. साथ ही पुलिस ने उसके हाथ में एक बोर्ड थमाया और उसकी भी वीडियो बनाई. बोर्ड पर लिखा था ''गाड़ी मेरे बाप की है...पर रोड नहीं''.
देखे वीडियो...
सिंधुभवन रोड बनी युवकों की अय्याशी का ठिकाना

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











