
गाड़ी में जा रहा था ईरान के कुद्स फोर्स का कमांडर, इजरायल ने दाग दी मिसाइल, देखें Video
AajTak
आईआरजीसी की विदेशी शाखा कुद्स फोर्स के हथियार ट्रांसफर इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ द्वारा किए गए सटीक हमले में मार गिराया गया. इसका एक वीडियो भी जारी हुआ है.
इजरायल लगातार ईरान के सीनियर मिलिट्री अफसरों को निशाना बना रहा है. आईआजीसी के चीफ और बड़े अधिकारियों के खात्में के बाद अब उसके निशाने पर IRGC की विदेशी शाखा Quds Force (कुद्स फोर्स) के अधिकारी हैं. आईडीएफ ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने कुद्स फोर्स के वेपंस ट्रांसफर यूनिट के इंचार्ज कमांडर बेनहम शाहरियारी को मार गिराया है.
इजरायली सेना (IDF) ने कहा कि उसने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की विदेशी शाखा कुद्स फोर्स के कमांडर को मार गिराया है. उसकी पहचान बेनहम शाहरियारी के रूप में की गई है. यह कमांडर ईरानी शासन से लेकर मध्य पूर्व में उसके प्रॉक्सी संगठनों तक सभी हथियारों ट्रांसपोर्ट करने के लिए जिम्मेदार था. वह कुद्स फोर्स के वेपंस यूनिट का इंचार्ज था.
कुद्स फोर्स के वेपंस ट्रांसफर यूनिट का इंचार्ज था शाहरियारी आईआरजीसी में कुद्स फोर्स के हथियार ट्रांसफर इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में आईडीएफ द्वारा किए गए सटीक हमले में मार गिराया गया. शाहरियारी ईरानी शासन से लेकर मध्य पूर्व में उसके प्रॉक्सी तक सभी हथियारों के हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार था, ताकि सीधे तौर पर ईरानी शासन की इजरायल को नष्ट करने की योजना को आगे बढ़ाया जा सके.
1000 किलोमीटर दूर से शाहरियारी पर दागी गई मिसाइल आईडीएफ का दावा है कि पश्चिमी ईरान में यात्रा करते समय उन्होंने इजरायल से 1,000 किलोमीटर से अधिक दूरी से शाहरियारी को मार गिराया गया.इजरायली सेना के एक हैंडआउट में वाहनों पर हमले का मोनोक्रोम हवाई फुटेज दिखाया गया, जिसके बारे में कहा गया कि उसमें शरियारी सवार था. इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर एक वाहन दौड़ता जा रहा है. तभी अचानक उस पर एक मिसाइल से हमला हो जाता है और वाहन के परखच्चे उड़ जाते हैं. इसके बाद पीछे से आ रही एक गाड़ी उसके पास आकर रुक जाती है. आईडीएफ का दावा है कि इसी गाड़ी में आईआरजीसी की विदेशी शाखा कुद्स फोर्स के कमांडर शाहरियारी सवार था.
यह भी पढ़ें: ईरान जो मिसाइलें छोड़ता है, वो कितने देर बाद इजरायल में गिरती हैं? इन देशों और बाधाओं को करते हैं पार
हिज्बुल्लाह, हमास और हौथी विद्रोहियों को करता था हथियार सप्लाई इजरायली सेना के अनुसार शाहरियारी ने इजरायल पर दागी जाने वाली मिसाइलों और रॉकेटों की आपूर्ति हिज़्बुल्लाह, हमास और यमन के हौथियों को की थी. आईडीएफ के मुताबिक शाहरियारी ने विभिन्न आतंकवादी संगठनों को सालाना सैकड़ों मिलियन डॉलर ट्रांसफर करने की भी कमान संभाल रखी थी. इसके अलावा, उन्होंने इन आतंकवादी संगठनों को वित्तपोषित करने और हथियार देने के व्यापक प्रयास का नेतृत्व किया था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







