
गाड़ी चले जितनी उतना लगे इंश्योरेंस का प्रीमियम, ऐसा वाहन बीमा आपके लिए कितना फायदेमंद?
AajTak
लॉकडाउन के बाद से हम में से अधिकतर लोग Work Form Home कर रहे हैं. ऐसे में हमारी गाड़ियां सड़कों पर नहीं दौड़ रही हैं. अब कोरोना की दूसरी लहर के बीच इनके कुछ दिन और पार्किंग में खड़े रहने की संभावना है. तो फिर वाहन बीमा का प्रीमियम पूरा देना सही है क्या? जानिए कितना फायदेमंद है किलोमीटर के हिसाब से प्रीमियम लेने वाला वाहन इंश्योरेंस...
कोविड के दौरान कई कंपनियों ने प्रति किलोमीटर के हिसाब से वाहन बीमा के प्रीमियम की पेशकश की. इसके तहत तीन पैकेज 2,500 किलोमीटर, 5,000 किलोमीटर और 7,500 किलोमीटर के हिसाब से वाहन बीमा का प्रीमियम तय होता है. इन पॉलिसियों को लाने का मकसद लॉकडाउन में सड़कों से दूर गाड़ियों के लिए ग्राहकों को इस्तेमाल के हिसाब से वाहन बीमा के प्रीमियम की पेशकश करना था. (Photo:File) आपके वाहन बीमा के दो मुख्य हिस्से होते हैं. पहला खुद के वाहन को नुकसान (Own Damage) का बीमा और दूसरा थर्ड पार्टी का बीमा कवर. किलोमीटर के हिसाब से प्रीमियम वाली पॉलिसियों (Pay As You Drive) में ऊपर बताए गए किलोमीटर पैकेज के आधार पर सिर्फ Own Damage बीमा कवर पर 20 से 30% की छूट मिलती है. बाकी थर्ड पार्टी बीमा कवर स्टैंडर्ड ही रहता है. (Photo:File) आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, एडेलवाइस जनरल इंश्योरेंस, भारती एक्जा जनरल इंश्योरेंस, टाटा एआईजी जनरल इश्योरेंस और बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस इत्यादि कंपनियों को IRDAI से Pay As You Drive वाहन बीमा पॉलिसी पेश करने की अनुमति मिल चुकी है. इस बारे में बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्ट और सीईओ तपन सिंघल का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान हमने ऐसी बीमा पॉलिसियों की पेशकश की थी, लेकिन अब हम इन्हें रेगुलर प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रहे हैं. (Photo:File)
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









