
गाड़ियों की खरीद से लेकर 10 लाख रुपये से ज्यादा बैंक से निकालने पर… इनकम टैक्स रूल्स 2026 का मसौदा जारी
ABP News
वाहन खरीद से जुड़े नियमों में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है. प्रस्ताव के अनुसार, 5 लाख रुपये या उससे महंगी कार या दोपहिया वाहन खरीदने पर PAN अनिवार्य होगा. फिलहाल किसी भी कीमत की गाड़ी खरीदने पर PAN देना जरूरी है.
Draft Income Tax Rules 2026: CBDT यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज़ ने इनकम टैक्स रूल्स 2026 का ड्राफ्ट जारी किया है. इस ड्राफ्ट का मकसद आयकर नियमों को आसान और ज्यादा स्पष्ट बनाना बताया गया है. ड्राफ्ट में कई ऐसे अहम प्रस्ताव शामिल हैं, जिनका सीधा असर आम करदाताओं पर पड़ेगा.
ड्राफ्ट के मुताबिक, किसी वित्तीय वर्ष में 10 लाख रुपये या उससे अधिक की रकम जमा करने या निकालने पर PAN देना जरूरी होगा. अभी तक यह नियम एक दिन में 50 हजार रुपये जमा करने पर लागू होता था, जिसे बदलने का प्रस्ताव रखा गया है. वाहन खरीद से जुड़े नियमों में भी बदलाव का सुझाव दिया गया है. प्रस्ताव के अनुसार, 5 लाख रुपये या उससे महंगी कार या दोपहिया वाहन खरीदने पर PAN अनिवार्य होगा. फिलहाल किसी भी कीमत की गाड़ी खरीदने पर PAN देना जरूरी है.
नए इनकम टैक्स एक्ट में कई बदलाव
ड्राफ्ट में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कार्यक्रमों में किए जाने वाले भुगतान की सीमा बढ़ाने का भी प्रस्ताव है. इसे मौजूदा 50 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने की बात कही गई है. अचल संपत्ति से जुड़े लेनदेन को लेकर भी सीमा में इजाफे का प्रस्ताव रखा गया है. ड्राफ्ट के अनुसार, 20 लाख रुपये या उससे अधिक की संपत्ति खरीदने, बेचने या उपहार में देने पर PAN देना अनिवार्य होगा. अभी यह सीमा 10 लाख रुपये है.

Stock Market Crash: लगातार तीसरे दिन लहूलुहान हुआ शेयर बाजार, जानें आखिर क्या है इसके पीछे की वजह...
भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है. 13 मार्च को बीएसई सेंसेक्स 1028.68 अंक तक फिसल गया था. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?












