
गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत का पर्चा खारिज, सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना खत्म
AajTak
अब अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे. वह सपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे. यूपी की चर्चित लोकसभा सीट गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भी नामांकन किया था. उन्होंने सोमवार को दो सेटों में पर्चा भरा था. अफजाल से पहले उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया था. नुसरत ने ये नामांकन डमी कैंडिडेट के रूप में किया.
माफिया मुख्तार अंसारी की भतीजी और गाजीपुर से सांसद अफजाल अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी के समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की संभावना खत्म हो गई है. दरअसल, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भरे गए नुसरत के दोनों पर्चे निरस्त हो गए हैं. लिहाजा, अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ सकेंगी.
अब अफजाल अंसारी इंडिया गठबंधन के आधिकारिक प्रत्याशी होंगे. सपा प्रत्याशी के तौर पर लड़ेंगे चुनाव. बताते चलें कि यूपी की चर्चित लोकसभा सीट गाजीपुर से सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी ने भी नामांकन किया था. उन्होंने सोमवार को दो सेटों में पर्चा भरा था. अफजाल से पहले उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने अपना नामांकन दाखिल किया था.
यह भी पढ़ें- 'खरीदने की कोशिश हुई, नहीं बिके तो मां पर 16 मुकदमे लगाए, लेकिन हम झुकने वाले नहीं...', गाजीपुर में बोला मुख्तार का बेटा
डमी कैंडिडेट के रूप में था नुसरत का नामांकन
नुसरत ने ये नामांकन डमी कैंडिडेट (सब्स्टीट्यूट प्रत्याशी) के रूप में किया था. अफजाल ने कहा कि मेरे नामांकन में कोई दिक्कत आती है, तो पार्टी सिंबल नुसरत को ट्रांसफर हो जाएगा. हालांकि, एक सेट पर्चा निर्दलीय भी दाखिल किया गया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से AB फॉर्म अफजाल अंसारी और नुसरत अंसारी दोनों को इश्यू किया गया था.
बताते चलें कि अफजाल अंसारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गैंगस्टर मामले में यूपी सरकार ने अफजाल अंसारी की सजा को बढ़ाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की है. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को स्वीकार करते हुए अफजाल की सजा को चुनौती देने वाली अपील के साथ सुनवाई का फैसला लिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 20 मई को होनी है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











