
गाजीपुर ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा, जमीन के लिए मां-बाप और बहन का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के डीलिया गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार दिन से फरार चल रहा हत्यारोपी बेटा अभय यादव उर्फ भुट्टन अब पुलिस की गिरफ्त में है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के डीलिया गांव में हुए दिल दहला देने वाले ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में चार दिन से फरार चल रहा हत्यारोपी बेटा अभय यादव उर्फ भुट्टन अब पुलिस की गिरफ्त में है. 27 जुलाई को आरोपी ने अपने ही माता-पिता और बहन की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी.
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने पूरे घटनाक्रम का विस्तार से खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि 65 वर्षीय पिता शिवराम यादव, 60 वर्षीय मां जमुनी देवी और 36 वर्षीय बहन कुसुम देवी की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि घर का ही बेटा था. दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से वो फरार चल रहा था. उसे चौकिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस के मुताबिक, जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी अभय यादव अपनी बहन से बेहद नाराज था. उसने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि उसकी बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ भड़का दिया था. इसका नतीजा यह हुआ कि माता-पिता ने 1 बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन उसके बहन के नाम लिख दी.
मां-बाप, बहन को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया
इसी रंजिश में उसने मां, बाप और बहन तीनों को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी. आखिरकार मुखबिर की सूचना पर उसे चौकिया तिराहा के पास दबोच लिया गया. पुलिस ने आरोपी बेटे के पास से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











