
गाजियाबाद: 2 किलोमीटर तक बोनेट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को घसीटता रहा शख्स, Video वायरल
AajTak
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने कार रोकने की कोशिश करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को करीब दो किलोमीटर तक बोनट पर घसीटा. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कार सवार युवकों का ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. कार सवार युवकों ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश की और फिर कार की रफ्तार बढ़ाकर वहां से फरार हो गए. घटना मंगलवार की है.
मामला गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके का है, जहां होली चाइल्ड स्कूल के पास चौराहे पर कार में सवार कुछ युवकों की टक्कर एक साइकिल सवार से हो जाती है. कार सवार युवक वहां से निकलने की कोशिश करते हैं पर आगे खड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मी उन्हें रोक लेता है.
इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटकता रहा लेकिन उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी. अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. तस्वीरों में आप ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार पर लटका हुआ देख सकते हैं.
यहां देखिए वीडियो
ट्रैफिक पुलिसकर्मी हिम्मत दिखाते हुए अपनी जान को जोखिम में डालकर उन्हें रोकने की कोशिश करता रहा लेकिन कार सवार युवक कार दौड़ाते हुए फरार हो गए. हालांकि कार के नंबर का पता लगाकर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.
ट्रैफिक पुलिसकर्मी बोनट पर ही लटके हुए थे लेकिन आरोपी डेढ़ से 2 किलोमीटर तक कार को तेज रफ्तार में भगाता रहा. इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी और भीड़ को चकमा देते हुए कार सवार युवक वहां से फरार हो जाते हैं. अब पुलिस ने कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया है. कार चालक नाबालिग बताया जा रहा है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









