
गाजियाबाद: पति की बीमारी की वजह से आर्थिक स्थिति खराब, महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर
AajTak
गाजियाबाद के लोनी में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया. महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई. उसकी दोनों बेटियां गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते महिला ने यह कदम उठाया.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी में एक महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो चुकी है. दोनों बेटियां अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं. इसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके चलते महिला ने यह कदम उठाया. यह घटना ट्रॉनिका सिटी थाने के ईलायचीपुर की अमन गार्डन कॉलोनी की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











