
गाजियाबाद: जांच में सामने आई SP नेता उम्मेद पहलवान की क्राइम कुंडली, बुजुर्ग को पीटने के मामले में हुआ है गिरफ्तार
ABP News
मुस्लिम बुजुर्ग को पीटने और दाढ़ी काटने के मामले में उम्मेद पहलवान अब पुलिस की गिरफ्त में है. उम्मेद पहलवान समाजवादी पार्टी का लोकल नेता है.
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार हुए समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान पर ये कोई पहला केस दर्ज नहीं हुआ है. इससे पहले भी उम्मेद पहलवान का नाम थानों की फाइलों में दर्ज हुआ है. जब इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने उम्मेद पहलवान की कुंडली खंगालनी शुरू की, तो एक के बाद एक मामले सामने आने लगे. गाजियाबाद पुलिस के सूत्रों की मानें, तो गाजियाबाद के लोनी से समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान के खिलाफ ये पहला मुकदमा नहीं है. इससे पहले ये कई थानों के चक्कर भी लगा चुके है. बुजुर्ग की पिटाई के मामले के खुद को पाक साफ बताने वाले उम्मेद के खिलाफ साल 2015 में साहिबाबाद थाने में एक लड़की ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया था. पीड़िता को सुसराल वालों की प्रताड़ना से छुटकारा दिलाने के नाम पर वो लड़की का यौन शोषण करना चाहता था. उस समय उम्मेद के खिलाफ साहिबाबाद थाने में 354 यानी छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












