
गाजा में 31 बंधक मारे गए, इजरायली सेना ने हमास की करतूतों का किया खुलासा
AajTak
इजरायल और हमास के बीच अभी भी संघर्ष जारी है. अब इजरायल के मंगलवार को गाजा में रखे गए बचे हुए बंधकों में से 31 को मृत घोषित कर दिया है.
इजरायल और हमास के बीच अभी भी संघर्ष जारी है. अब इजरायल के मंगलवार को गाजा में रखे गए बचे हुए बंधकों में से 31 को मृत घोषित कर दिया है.
मंगलवार को इजरायल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागारी ने एक नियमित मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि हमने 31 परिवारों को सूचित किया है कि उनके पकड़े गए प्रियजन अब जिंदा नहीं और हमने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. हमने उन्हें उनके भाग्य और स्थितियों के बारे में हमारे पास मौजूद जानकारी से अवगत करा दिया है.
हम अपनी शर्ते पर जारी रखें लड़ाई
उन्होंने आगे कहा कि हम शर्तों तक पहुंचने के लिए लड़ाई जारी रखे हुए हैं और सभी बंधकों को वापस घर भेज दिया है. यह एक नैतिक दायित्व, राष्ट्रीय दायित्व और अंतर्राष्ट्रीय दायित्व है. हम इसी तरह के दिशा-निर्देश है और हम इसी तरह से काम करना जारी रखेंगे. इजरायल ने ये भी कहा कि गाजा में अभी भी 136 बंधकों को रखा गया है.

ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी अली लारिजानी की सैन्य हमले में मौत के बाद देश में शोक है. हमले में उनके बेटे, डिप्टी और कई सुरक्षाकर्मी भी मारे गए. राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने उन्हें करीबी साथी बताते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि खून का बदला लेंगे. लारिजानी को सुरक्षा और राजनीति के बीच अहम कड़ी माना जाता था. संसद अध्यक्ष और न्यायपालिका प्रमुख ने भी उन्हें निडर नेता बताया. लगातार हमलों से ईरान के नेतृत्व पर दबाव बढ़ा है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.











