
गाजा में सीजफायर की बातचीत बेनतीजा, बौखलाए इजरायली PM ने खाई हमास को मिटाने की कसम
AajTak
Israel-Hamas War: काहिरा में गाजा में युद्धविराम के लिए चल रही बातचीत बेनतीजा खत्म होने के बाद इजरायल और हमास ने एक दूसरे पर हमले तेज कर दिए हैं. इजरायल के ताजा हमले में जहां पांच फिलिस्तीनी मारे गए हैं, वहीं हमास के रॉकेट ने तीन इजरायली सैनिकों की जान ले ली है.
इजरायल और हमास को जंग लड़ते हुए सात महीने होने वाले हैं. इजरायल जहां लगतार गाजा पट्टी में हवाई हमले कर रहा, वहीं हमास भी पूरी ताकत से जवाब दे रहा है. इजरायल की सेना ने रविवार को मध्य गाजा में मौजूद नुसीरात शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले किए. इस हमले में कम से कम पांच फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए. इजरायल की बमबारी में कई घरों और यूएन के एक स्कूल को भी नुकसान पहुंचा है.
इजरायल ने दावा किया है कि उसके केरेम शेलोम चौकी पर रॉकेट से हमला हुआ है. इसमें तीन इजरायली सैनिकों की मौत हो गई है. इजरायल ने आरोप लगाया है कि चौकी पर हुए हमले के पीछे हमास है. इस घटना के बाद इजरायल ने चौकी को बंद कर दिया है. ये चौकी उन चंद रास्तों में से एक है जिसके ज़रिए गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है. इस हमले के बाद प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक बार फिर हमास को मिटाने की कसम खाई है.
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ''एकमात्र यहूदी देश इजरायल के प्रधानमंत्री के रूप में मैं आज यरूशलेम से प्रतिज्ञा करता हूं कि यदि हमको अकेले खड़े होने के लिए मजबूर किया जाता है, तो हम अकेले ही खड़े रहेंगे. लेकिन हम जानते हैं कि हम अकेले नहीं हैं. क्योंकि दुनिया भर में अनगिनत सभ्य लोग हमारे उद्देश्य का समर्थन करते हैं. मैं आप सभी से वादा करता हूं कि हम अपने नरसंहारक शत्रुओं को हरा देंगे. इसके बाद वो दोबारा कुछ नहीं करेंगे.''
बताते चलें कि मिस्र की राजधानी काहिरा में गाजा संकट के हल के लिए चल रही बातचीत बेनतीजा खत्म होने के बाद इजरायल और हमास ने एक दूसरे पर ताजा हमले किए हैं. गाजा में संघर्ष विराम और बंधकों की रिहाई पर चल रही बातचीत इस लिए बेनतीजा रही क्योंकि हमास पूर्ण संघर्ष-विराम की मांग कर रहा था. हमास चाहता था कि स्थायी संघर्ष विराम के साथ गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त हो और इजरायली बल वापस लौट जाएं.
वहीं, इजरायल 40 दिनों के लिए लड़ाई रोकने पर ज़ोर दे रहा था. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि मिस्र में चल रही बातचीत बेनतीजा रहने के बाद अब सबकी निगाहें कतर में होने वाली वार्ता पर टिक गई है. इस बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक चीफ भी दोहा पहुंच रहे हैं. 8 महीने से जारी हमास-इजरायल जंग ने गाजा को बुरी हालत में पहुंचा दिया है. लाखों लोग अस्थायी तंबुओं में रह रहे हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







