
गाजा में एक बार फिर रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का बड़ा हमला, 33 फिलिस्तीनियों की मौत
AajTak
गाजा में इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. आईडीएफ के ताजा हमले में 33 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें 18 लोग जबालिया के रिफ्यूजी कैंप में मारे गए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले रविवार को हुए इज़रायली हमले में 6 लोगों की मौत हो गई.
गाजा में इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है. आईडीएफ के ताजा हमले में 33 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. इनमें 18 लोग जबालिया के रिफ्यूजी कैंप में मारे गए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. इससे पहले रविवार को हुए इज़रायली हमले में 6 लोगों की मौत हो गई. इज़रायली सेना ने एक कार को निशाना बनाकर हमला किया. वहीं गाज़ा-लेबनान युद्धविराम को लेकर बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जमकर विरोध किया गया.
इजरायली सेना हमास के लड़ाकों को खात्मे के नाम पर लगातार फिलिस्तीनियों को निशाना बना रही है. रविवार को इजरायली सेना ने एक कार को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिसमें 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए. इस हमले के बाद आसपास में अफरा-तफरी का माहौल नजर आया. इसके बाद आनन-फानन में घायलों और मृतकों को अल-अक्सा शहीद अस्पताल लाया गया, जहां पर मातम पसरा नजर आया.
लोग अपनों के खोने के गम में खून के आंसू रोते नजर आए. हालांकि थोड़ी देर बाद शवों को नमाज जनाजा के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. वहीं दूसरी तरफ गरीबों की मदद करने वाली संस्था ऑक्सफैन की प्रमुख ने बताया कि इस हफ्ते इज़रायली सेना ने जबालिया में उनके साथ काम करने वाले 6 वर्करों को भी मार डाला. उधर, गाज़ा और लेबनान में इजरायली सेना के हमले थम नहीं रहे, जिसके विरोध में दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं.
रविवार को बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में जमकर इज़रायल के खिलाफ विरोध प्रदर्श किया गया. इसमें हजारों लोग शामिल हुए. हाथों में फिलिस्तीन और लेबनान का झंडा लेकर फौरन युद्धविराम और इज़रायली सैन्य अभियानों को रोकने की मांग की. पिछले साल अक्टूबर से लेकर अबतक 42 हजार 500 से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं. इसके साथ ही 70 हजार से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. लाखों लोग विस्थापित भी हुए हैं.
इससे पहले शनिवार को गाजा के बेत लाहिया इलाके में इजरायल ने बड़ा हमला किया था. इस हमले में कम से कम 73 फिलिस्तीनी मारे गए थे. मरने वालों में ज्यादतर महिलाएं और बच्चे थे. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ये हमला शनिवार देर रात बम विस्फोट के जरिए किया गया. इस हमले के बाद कई लोगों के मलबे में दबे होने की बात कही गई. हमास का कहना था कि ताज़ा हमले में भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाया गया.
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा के अनुसार इजरायली हमलों में एक पूरा आवासीय परिसर ही नष्ट हो गया. वहीं इस हमले को लेकर इजरायल का कहना था कि वह इससे जुड़ी रिपोर्ट की जांच कर रहा है. सैकड़ों टन बारूद झेल चुके गाजा में जमीन से लेकर आसमान तक सिर्फ और सिर्फ तबाही की तस्वीरें नजर आती हैं. जंग की त्रासदी झेल रहे लोगों की जिंदगी बमबारी के बीच गुजर रही है. जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भाग रहे हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








