
गाजा में इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष की 18 साल पुरानी टाइमलाइन, जानिए कब-क्या हुआ
AajTak
इजरायल के आसमान पर इस वक्त जो बारूदी धुंध छाई है इसके पार बीते भूतकाल को देखने की कोशिश करेंगे तो यहां साल 2005 की एक तारीख दर्ज मिलेगी. इतिहास बताता है कि इजराइल-फिलिस्तीन के बीच चले आ रहे इस संघर्ष का इसी तारीख से कनेक्शन है. इसी साल गाजा पट्टी से इजराइल की वापसी हुई थी.
इजरायल में शनिवार की सुबह जब सूरज उगा तो उसकी किरणें सीधे इस देश की जमीन पर नहीं पड़ीं. उसका सामना इजरायल के आसमान पर छाई बारूदी धुंध से हुआ. ये धुंध उस नापाक हमले का नतीजा थी, जो हमास ने इजरायल पर किया था. फिलिस्तीनी इस्लामी मूवमेंट हमास ने शनिवार तड़के इजराइल पर वो कहर बरपाया, जो इस देश के इतिहास में अब तक नहीं हुआ था. हमास पर वहशीपन इस कदर हावी था कि इसने चंद मिनटों में ही 5 हजार रॉकेट दाग दिए और साथ ही गाजा से सीमा पार अपने लड़ाके भी भेजे.
गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले शुरू इजराइल ने कहा कि वह युद्ध का सामना कर रहा है और उसने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं. इजराइली मीडिया ने दक्षिणी इजराइल में फिलिस्तीनी लड़ाकों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की रिपोर्ट दी है.
साल 2005, जब गाजा से हुई इजरायल की वापसी युद्ध के इस माहौल के बीच न्यूज एजेंसी की जो रिपोर्ट सामने आई है, वह इजरायल पर छाई बारूदी धुंध के पार बीते भूतकाल को देखने की कोशिश करती है. जहां साल 2005 की एक तारीख दर्ज है और इतिहास बताता है कि इजराइल-फिलिस्तीन के बीच चले आ रहे इस संघर्ष का इसी तारीख से कनेक्शन है. साल 2005 वह दौर था, जब गाजा पट्टी से इजराइल की वापसी हुई थी. भीड़भाड़ वाले तटीय क्षेत्र में इजराइल और फिलिस्तीनी समूहों के बीच झड़पें लगातार चलती रही हैं. इस क्षेत्र में 23 लाख लोगों के घर हैं. इन खास तारीखों पर डालते हैं एक नजर-
अगस्त 2005ः मिडिल ईस्ट युद्ध में मिस्र से कब्जा करने के 38 साल बाद इजरायली सेनाएं एकतरफा रूप से गाजा से हट गईं, बस्तियों को छोड़ दिया और इसे फिलिस्तीनी अथॉरिटी के नियंत्रण में छोड़ दिया.
25 जनवरी, 2006: फिलिस्तीन के चुनाव में इस्लामवादी समूह हमास ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की. इजराइल और अमेरिका ने फिलिस्तीनियों को सहायता बंद कर दी क्योंकि हमास ने हिंसा छोड़ने और इजराइल को मान्यता देने से इनकार कर दिया था.
25 जून, 2006: हमास के आतंकवादियों ने गाजा से सीमा पार हमले में इजराइली सेना के सिपाही गिलाद शालित को पकड़ लिया, जिससे इजराइली हवाई हमले और घुसपैठ हुई. पांच साल के बाद आखिरकार शालित को कैदियों की अदला-बदली के दौरान रिहा कर दिया गया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








