
गाजा: खान यूनिस में हेलिकॉप्टर से गिराए गए राहत पैकेट से दबकर 3 साल के फिलिस्तीनी मासूम की मौत
AajTak
संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी में सहायता के प्रवेश पर इजरायल के निरंतर प्रतिबंधों ने महत्वपूर्ण आपूर्ति को कम कर दिया है, जिससे 22 लाख से ज्यादा लोगों की पूरी आबादी अकाल के जोखिम में है.
पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से फिलिस्तीन (Palestine) पर हो रहे इजरायली हमलों ने नरक जैसी स्थिति बना दी है. संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट में पाया गया है कि गाजा पर इजरायल के युद्ध ने स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को लगभग 70 साल पीछे धकेल दिया है, जिसके कारण लाखों और फिलिस्तीनी गरीबी रेखा से नीचे चले गए हैं. नागरिकों को हवाई मदद के जरिए खाने-पीने की चीजें दी जा रही हैं. इस बीच, फिलिस्तीन के दक्षिणी छोर पर स्थित खान यूनिस में हवाई मार्ग से गिराई गई सहायता की वजह से एक तीन साल के फिलिस्तीनी बच्चे, समी अय्याद की मौत हो गई.
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक मासूम के रिश्तेदारों ने बताया कि इजरायली हमलों की वजह से पैदा हुए मानवीय संकट ने गाजा पट्टी में भयंकर भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. परिवार नाश्ता कर रहा था, तभी हवाई जहाज से पैलेट गिरे. बच्चे के दादा ने बताया कि परिवार के कई सदस्यों ने अपने टेंट के अंदर छिपने की कोशिश की लेकिन गिरते हुए पार्सल ने बच्चे की जान ले ली.
वे आगे कहते हैं, "मैं उस लड़के के साथ बैठा था और जैसे ही मैंने उसे छोड़ा. पार्सल उसके ऊपर गिर गया. मेरे और उसके बीच सिर्फ एक सेकंड का फर्क था. मैंने उसे उठाया और भागना शुरू कर दिया. हमारे पास कोई अस्पताल नहीं है. मैं पागलों की तरह भागा, लेकिन लड़का तुरंत मर गया. मैं उसे बचा नहीं सका, उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा."
बच्चे के दादा अय्याद ने कहा, "हमें सहायता नहीं चाहिए, हमें सम्मान चाहिए. अरबों से हमें जो अपमान और बेइज्जती मिल रही है. जो लोग हम पर दया नहीं करते, वे हमारे बच्चों, हमारी महिलाओं, हमारे बुजुर्गों को देखें."
'अपमान और दहशत में जिंदगी...'
बच्चे के चाचा ने कहा, "हम इंसान हैं, कोई जानवर नहीं जो आसमान से खाना गिराएं. हमारे बच्चे फलियों (मदद में भेजी गई) की वजह से मर रहे हैं, फिलिस्तीन मुद्दे की वजह से नहीं.हमको इस तरह की मदद नहीं चाहिए, मैं कह रहा हूं कि मुझे ये नहीं चाहिए, बहुत हुआ. हमें सम्मान चाहिए."

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








