
गाजा को खरीदने का प्लान, अमेरिका में फिलिस्तीनियों की एंट्री और अरब देशों के लिए भी ऑफर... ट्रंप ने क्या-क्या सोचकर रखा है?
AajTak
राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह गाजा को खरीदकर उस पर मालिकाना हक रखना चाहते हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह गाजा के कुछ हिस्सों पर पुनर्निर्माण के लिए मिडिल ईस्ट के कुछ देशों को इसमें शामिल कर सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा प्लान को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. उन्होंने इस बार गाजा को खरीदने की बात कही है. इसे लेकर ट्रंप ने पूरा खाका तैयार किया है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह गाजा को खरीदकर उस पर मालिकाना हक रखना चाहते हैं. लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि वह गाजा के कुछ हिस्सों पर पुनर्निर्माण के लिए मिडिल ईस्ट के कुछ देशों को इसमें शामिल कर सकता है.
ट्रंप ने कहा कि मैं गाजा को खरीदना चाहता हूं. जहां तक गाजा के पुनर्निर्माण का सवाल है, तो हम इसका जिम्मा मिडिल ईस्ट के कुछ देशों को सौंप सकते हैं. लेकिन हम गाजा पर पूरी तरह से स्वामित्व को लेकर प्रतिबद्ध हैं और ये सुनिश्चित करेंगे कि हमास यहां दोबारा कदम नहीं रखने पाए.
ट्रंप नेशनल फुटॉबल लीग सुपर बॉल चैंपियनशिप में शिरकत करने के लिए न्यू ऑर्लिन्स जाते समय ट्रंप ने कहा कि गाजा के प्लान से पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता. यह जगह अब खंडहर बन चुकी है. पूरी जगह को ध्वस्त कर इसे दोबारा बनाया जाएगा.
क्या फिलिस्तीनियों को अमेरिका में मिलेगी एंट्री?
इस दौरान ट्रंप ने कुछ फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अमेरिका में एंट्री देने की संभावना पर बात करते हुए कहा कि हम इस पर विचार करेंगे. कुछ फिलिस्तीनी शरणार्थियों को अमेरिका में एंट्री मिल सकती है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










