
गाजा के इन शहरों में इजरायली सेना का भीषण हवाई हमला, हर तरफ तबाही का मंजर
AajTak
इजरायली हमले में गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है. दीर अल-बलाह, खान यूनिस और वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने भीषण हवाई हमले किए हैं. इसमें करीब 17 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. मरने वालों में कई ऐसे लोग भी थे जो जान बचाने के लिए खास यूनिस से भाग कर दीर अल बलाह आए थे.
इजरायली हमले में गाजा पूरी तरह तबाह हो चुका है. दीर अल-बलाह, खान यूनिस और वेस्ट बैंक में इजरायली सेना ने भीषण हवाई हमले किए हैं. इसमें करीब 17 फिलिस्तीनी मारे गए हैं. मरने वालों में कई ऐसे लोग भी थे जो जान बचाने के लिए खास यूनिस से भाग कर दीर अल बलाह आए थे.
गाजा के दीर अल-बलाह शहर पर हुए हवाई हमले में 8 लोग मारे गए. इनमें चार बच्चे दो महिलाएं भी शामिल हैं. मारे गए ये सभी फिलिस्तीनी विस्थापित होकर खान यूनिस से भागकर यहां आए थे. वहीं, खान यूनिस शहर में हुए इजरायली हमले में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हुए हैं.
सोमवार को इजरायाली सेना ने खान यूनिस शहर को खाली करने का आदेश दिया था. इसके बाद से बड़े पैमाने पर पलायन जारी है. यूरोपीय अस्पताल भी खाली कर दिया गया है. एक ओमरान अल-शेख ने बताया, ''मैं बाहर नहीं जा सकता. हिल भी नहीं सकता. मैंने कल से कुछ भी नहीं खाया है.''
गाजा के अलावा वेस्ट बैंक भी लगातार इजरायली सेना के निशाने पर है. वेस्ट बैंक के तुल्कर्म में नूर शम्स शरणार्थी शिविर पर आईडीएफ ने हमला किया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई. पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद से इज़रायली हमले में गाजा में अब तक करीब 38 हज़ार फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.
उधर, इजरायल और लेबनान के हिजबुल्लाह के बीच टकराव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. ये टकराव कभी भी भीषण जंग में तब्दील हो सकता है. ऐसे में इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने लेबनान से लगती सीमा का दौरा किया और सैनिकों से मुलाकात कर ताजा हालात का जायजा लिया.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








