
गांव के एक घर में छापा मारने गई पुलिस... डिब्बों में मिले 1 करोड़ 10 लाख रुपये कैश... अफीम के साथ दो कारें बरामद
AajTak
झारखंड के कोडरमा (Koderma) में पुलिस ने लरियाडीह पंचायत में स्थित वृंदा गांव में एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान एक करोड़ 10 लाख रुपये और 58 ग्राम अफीम बरामद की गई. इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
झारखंड के कोडरमा (Koderma) में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान एक करोड़ 10 लाख रुपये और 58 ग्राम अफीम बरामद हुई है. इस कार्रवाई में पुलिस ने रोहित कुमार रजक नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.
दरअसल, पुलिस अधीक्षक (एसपी) को इस मामले की सूचना मिली थी. जिसके आधार पर कोडरमा पुलिस ने लरियाडीह पंचायत के वृंदा गांव में एक घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने एक करोड़ 10 लाख रुपये, एक एसयूवी, एक स्कॉर्पियो और 58 ग्राम अफीम बरामद की. बरामद अफीम की बाजार में कीमत लगभग 27,000 रुपये बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: चेकिंग के दौरान कार से मिले करोड़ों रुपये, गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह छापेमारी सूचना के बाद की गई थी. उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने घर में छापेमारी की तो घर वालों के बयान अलग-अलग थे. वह कई प्रकार के कारोबार के बारे में पुलिस के सामने विभिन्न बयान दे रहे थे.
पुलिस को संदेह है कि बरामद की गई राशि का चुनावी गतिविधियों से कोई संबंध हो सकता है. इस मामले की जांच की जा रही है. यह पूरी कार्रवाई 21 अक्टूबर की मध्य रात्रि 1:30 बजे से शुरू दूसरे दिन दोपहर तक चली.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







