
गांव की बेटी मुर्मू बनेंगी देश की पहली नागरिक तो मनेगा जश्न, 20 हजार लड्डू तैयार
AajTak
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं. द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटने की योजना है.
देश में 16वें राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होनी. मतगणना से पहले ही NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर में 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं. गांववालों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है.
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं. राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होनी है, लेकिन रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही द्रौपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार कर लिए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटने की योजना है.
जीत के बाद गांव में बांटे जाएंगे लड्डू
गांव में लड्डू बना रहे एक सज्जन ने बताया कि मुझे आज बड़ी खुशी है कि राष्ट्रपति बनने वाली महिला द्रौपदी मुर्मू के जीत पर लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. गांव में बड़े पैमाने पर 20 हजार लड्डू तैयार किए जा रहे हैं. इन सभी लड्डुओं को चुनाव में द्रौपदी मुर्मू के जीत के बाद पूरे गांव में बांटकर जश्न मनाया जाएगा. ओडिशा की आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू आज देश की राष्ट्रपति बनेंगी. यह केवल हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







