
गांजा पीकर गर्लफ्रेंड को मार डाला, बोला- उस पर जिन्न ने कब्जा कर लिया था
AajTak
्््
दुबई कोर्ट ने एक शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है. इस शख्स का दावा है कि उसकी गर्लफ्रेंड पर जिन्न ने कब्जा कर लिया था और वो उसे ठीक करने की कोशिश कर रहा था. इस शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बाथटब में डुबो कर मार डाला और इस मर्डर को सुसाइड साबित करने की कोशिश की. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) इस शख्स ने अपने दोस्तों को ये भी बताया हुआ था कि उसकी गर्लफ्रेंड पर जिन्न का कब्जा था और इसी के चलते वो उसका इलाज भी कर रहा था. जांच में सामने आया कि वो काफी लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में था. इस शख्स के कई अफेयर्स थे जिसके चलते इस कपल में काफी बहस भी होती थी.(प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) अपनी गर्लफ्रेंड को मारने से कुछ समय पहले यानी 26 मार्च को इस व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड की एक दोस्त से भी बात की थी. इस व्यक्ति ने कहा था कि 'मैं अपनी गर्लफ्रेंड को जिन्न से मुक्ति दिलाना चाहता हूं और मैं चाहता हूं कि तुम मेरी मदद करो. अगर तुम उसे इस बात के लिए मना लेती हो तो मैं उसका इलाज कर सकता हूं.' (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










