
गर्लफ्रेंड को लेकर भागा शख्स, लड़की के परिवार ने लड़के की मां को निर्वस्त्र कर पीटा
AajTak
एक लड़की के घर से भाग जाने पर उसका परिवार इस कदर नाराज हो गया कि लड़की के परिजनों ने लड़के के घर पहुंचकर उसकी मां के साथ क्रूरता को अंजाम दे दिया. लड़की के परिवार ने लड़के की मां को घर से निकाला और फिर निर्वस्त्र कर उसे खंभे से बांध दिया. इसके बाद महिला से मारपीट की गई.
कर्नाटक के बेलगाम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया तो लड़की के परिवार ने लड़के की मां के साथ क्रूरता को अंजाम दिया. बेटी के घर से भाग जाने के बाद लड़की के परिवार ने लड़के की मांग को घर से बाहर निकाला, उन्हें निर्वस्त्र कर खंभे से बांध दिया और फिर उनके साथ मारपीट की.
पुलिस के मुताबिक जिस महिला के साथ इस चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है, उसे एक खंभे से बांध दिया गया और रात के समय उसके साथ मारपीट की गई. दरअसल, महिला का बेटा एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था. इसके बाद वह उसे लेकर फरार हो गया. एक ही जाति के दोनों परिवार होने के बाद भी लड़की का परिवार इस मामले को लेकर खासा नाराज हो गया.
घर से भागने वाले कपल को ढूंढ रही पुलिस
बेटी के भागने की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले तुरंत लड़के के घर पहुंच गए. यहां लड़के की मां को घर से बाहर खींच लिया गया. उन्हें निर्वस्त्र कर एक खंभे से बांध दिया गया और बेरहमी से महिला के साथ मारपीट की गई. इस घटना के बाद से ही पुलिस घर से भागने वाले जोड़े की तलाश कर रही है.
गृहमंत्री ने अस्पताल में महिला से मुलाकात की
राज्य के गृहमंत्री डॉ. जी परमेश्वर के मुताबिक इस अपराध में सीधे तौर पर 7 आरोपी शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को बेलागाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा. गृहमंत्री ने अस्पताल में इलाज करा रही महिला से भी मुलाकात की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











