
गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए ढाल बना बॉयफ्रेंड, रेगिस्तान में घंटों फंसे रहे, अब हुए रेस्क्यू
AajTak
अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स ने इमरजेंसी नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की तबीयत बिगड़ गई है.
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में जोशुआ ट्री नेशनल पार्क के दक्षिण में रेगिस्तान में एक कपल फंस गया था. दोनों यहां हाइकिंग करने आए थे और अचानक पानी खत्म हो गया. भीषण गर्मी भी थी. जिसकी वजह से इनका यहां से जाना मुश्किल हो गया. अब इन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है. अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स ने इमरजेंसी नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी. उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड की तबीयत बिगड़ गई है. उसे कमजोरी हो रही है.
रिवरसाइड काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने कहा कि 9 जून को जब तापमान तीन अंकों तक पहुंच गया, तब पेंटेड कैन्यन नाम के इलाके में एक खोज और बचाव हेलीकॉप्टर क्रू को भेजा गया. कपल एक खाड़ी में मिला. शेरिफ के ऑफिस ने इनका एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था. जिसमें कपल रेगिस्तान की सतह पर लेटा दिख रहा है. इनके ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ता हुआ दिख रहा है. इनमें बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को धूप और गर्म हवा से बचाने के लिए खुद उसकी ढाल बन जाता है. इसके बाद दोनों हेलीकॉप्टर में आकर बैठते हैं.
रिवरसाइड काउंटी शेरिफ ऑफिस की एविएशन यूनिट के रेस्क्यू 9 पोस्ट के अनुसार, कपल को लैंडिंग जोन में ले जाया गया, जहां एक एयरोमेडिकल हेलीकॉप्टर ने महिला को अस्पताल पहुंचाया. शेरिफ ऑफिस ने बताया कि महिला के बॉयफ्रेंड को एंबुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान राज्स के सबसे गर्म क्षेत्रों में से एक हैं. नेशनल वेदर सर्विस के अनुसार, 9 जून को पेंटेड कैन्यन इलाके के पास के वेदर स्टेशंस में अधिकतम तापमान 100 से 105 डिग्री फारेनहाइट (37.8 से 40.6 सेल्सियस) तक दर्ज किया गया है.
शेरिफ डिपार्टमेंट ने कहा, 'याद रखें कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, आप जितना सोचते हैं उससे अधिक पानी पिएं. अगर हाइकिंग करने की योजना बनाते हैं तो दो लोगों को बताएं कि आप कहां जा रहे हैं.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










