
गर्लफ्रेंड को पहली डेट पर ले गया, फिर उसी के खिलाफ थाने में की शिकायत, ये थी वजह
AajTak
मॉस्को के रहने वाला एक शख्स जब एक लड़की के साथ डेट पर गया तो दोनों में बातचीत हुई और साथ बैठकर दोनों ने खाना भी खाया. इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ जो लड़के ने सोचा ही नहीं था. नतीजा ये हुआ कि उसे लड़की के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.
आम तौर पर लोग अपने पार्टनर के साथ या फिर नया पार्टनर ढूंढने के लिए डेट पर जाते हैं. इसके लिए लोग किसी रेस्टोरेंट , पार्क या क्लब जैसे जगहों को चुनते हैं. यहां खाने पीने और घूमने के बहाने लोग एक दूसरे को जान लेते हैं ताकि रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सके. लेकिन एक आदमी जब एक महिला से पहली बार मुलाकात करने के लिए डेट पर पहुंचा तो वहां कुछ ऐसा हुआ कि वहां से निकलने के बाद सीधे थाने ही जा पहुंचा.
बिल आधा- आधा देने पर बहस
28 साल के मॉस्को के रहने वाले इस अज्ञात शख्स ने महिला पर आरोप लगाया कि दोनों पहली डेट पर मिले, साथ खाना खाया. खाने के बिल $165 (13,700 रुपये) आया. ऐसे में जब बिल देने की बारी आई और मैंने महिला के बिल आधा- आधा देने को कहा लेकिन इस बात से भड़क गई और पूरा बिल मेरे ऊपर छोड़कर भाग निकली.
'ज्यादा ऑर्डर तो तुमने...'
व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह कुछ हफ्ते पहले एक महिला से ऑनलाइन मिला था और सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे को जानने के बाद, उन्होंने एक साथ डेट पर जाने का फैसला किया. उन्होंने मॉस्को के मीरा एवेन्यू पर एक कैफे चुना और यहां उन्होंने खाना था. लेकिन, जब तक वेटर बिल लेकर नहीं आया तब तक सब कुछ ठीक था. शख्स ने बताया कि जब मैंने महिला से बिल आधा- आधा करने को कहा तो उसने यह कहकर साफ इंकार कर दिया कि ज्यादा ऑर्डर तो तुमने किया है तो मैं बिल क्यों चुकाऊं.
लड़की को ढूंढ रही पुलिस

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

दिल्ली सरकार ने बड़ा ऐलान किया है, जिसका फायदा हजारों ईवी यूजर्स को मिलेगा. सरकार ने बकाया सब्सिडी को रिलीज करने का ऐलान किया है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने घोषणा की है कि सरकार जल्द ही बकाया ईवी सब्सिडी को रिलीज करेगी. इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा. सरकार ने हजारों यूजर्स के डेटा को वेरिफाई कर लिया है.









