
गर्लफ्रेंड और बीवी को कैसे रखें खुश? रिलेशनशिप कोच सीमा आनंद ने पुरुषों को दिए ये 5 मंत्र
AajTak
पुरुषों को अपने पार्टनर से रिलेशन मजबूत करने के लिए क्या-क्या करना चाहिए, इस बारे में सेक्स एजुकेटर और राइटर सीमा आनंद ने रणवीर इलाहाबादिया के साथ बातचीत में बताया है.
अक्सर पुरुष इस उलझन में रहते हैं कि अपनी लव लाइफ को कैसे बेहतर बनाया जाए ताकि वे दोनों अच्छे से रह सकें. इसके लिए पुरुष कई लोगों की सलाह भी लेते हैं. लेकिन रिलेशनशिप में कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान रखकर और थोड़ा सा नजरिया बदलकर कोई भी अपने पार्टनर को खुश कर सकता है और रिलेशनशिप को खूबसूरत बना सकता है.
कुछ समय पहले रिलेशनशिप कोच और राइटर सीमा आनंद एक पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर कई टिप्स दिए. उन्होंने बताया कि पुरुष कैसे अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं. तो आइए उन 5 तरीकों भी जान लीजिए.
सीमा आनंद ने पुरुषों को सलाह देते हुए कहा कि अक्सर पुरुष यह सोचकर परेशान रहते हैं कि अगर मैं इसकी जगह होता तो ऐसा नहीं करता या वह ऐसा क्यों सोचती है? तो ये सोचना बंद करना होगा. पहली और सबसे अहम सलाह यह है कि पुरुष इस बात को स्वीकार करें कि उनका पार्टनर उनसे अलग है.
पुरुषों को समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति का रहन-सहन और सोचने का तरीका अलग होता है इसलिए आपकी पार्टनर भी आपसे अलग ही होगी. आप अपनी पार्टनर को अपनी तरह ढालने की अपेक्षा इस बात पर समय इन्वेस्ट करें कि वो आपसे अलग कैसे है? जब आप उनके डिफरेंसेस को समझेंगे तभी आप उन्हें सही तरह से अप्रोच कर पाएंगे.
अक्सर युवा पुरुषों के मन में यह बात बैठ जाती है कि अगर वो पार्टनर की बात मान रहे हैं या फिर रिलेशनशिप में किसी बात के कारण झुक रहे हैं तो यह उनकी कमजोरी है. पुरुषों को डर लगा रहता है कि उनके दोस्त क्या कहेंगे? इस सोच से आदमियों को बाहर निकलना होगा. रिश्ते में सुधार करना या पार्टनर को समझने में आपका खुदका फायदा है. अगर आपका रिलेशन अच्छा चलेगा तो उसका सीधा फायदा आपको ही होगा. इसे हार मानना की बजाय एक बेहतर इन्वेस्टमेंट की तरह देखें जो आपकी लाइफ में खुशियां लाएगा.
'बातचीत के मामले में महिलाएं अक्सर ज्यादा डिटेलिंग पसंद करती हैं क्योंकि जहां पुरुष एक मैसेज को सीधा पढ़ते हैं वहीं महिलाएं उसमें लगे हर फुल स्टॉप और कोमा का मतलब निकालती हैं. बहुत से पुरुष आमने-सामने बात करने में झिझकते हैं इसलिए व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज उनके लिए वरदान की तरह साबित होता है.' 'ऐसे में लिखकर अपनी बात कहना आसान होता है. इसके लिए आप मैसेजेस में अपनी पार्टनर के साथ खूब फ्लर्ट करें और मैसेज के जरिए अपनी फीलिंग्स भी बताएं.'

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.









