
गर्मी में आम-तरबूज फ्रिज में रखने की न करें भूल, अभी जान लीजिए नुकसान
AajTak
क्या गर्मी के मौसम में खाने की हर चीज को फ्रिज में रखना जरूरी है? एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से न सिर्फ उनका स्वाद बदल जाता है, बल्कि ये कई मायनों में हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाती हैं.
गर्मियां आते ही लोग खाने की चीजें फ्रिज में स्टोर करना शुरू कर देते हैं. उन्हें लगता है कि बाहर रहने से चीजें सड़ सकती हैं और फ्रिज में रखने से इन्हें लंबे समय तक बचाया जा सकता है. लेकिन क्या इस मौसम में खाने की हर चीज को फ्रिज में रखना जरूरी है? एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ चीजों को फ्रिज में रखने से न सिर्फ उनका स्वाद बदल जाता है, बल्कि ये कई मायनों में हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाती हैं. गर्मी के मौमस में आम और तरबूज सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल हैं और एक्सपर्ट कहते हैं कि इन दोनों ही फलों को फ्रिज में सजाकर नहीं रखा चाहिए. ये बात आपमें से कई लोगों को हैरान कर देगी. आइए अब आपको बताते हैं कि इन फलों को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए और इससे हमारी सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं. फेमस डायटिशियन और 'दि बाइटिंग ट्रुथ' की संस्थापक एलेक्स पार्कर कहती हैं कि आम और तरबूज जैसे फलों को गर्मियों में फ्रिज से बाहर ही रखना चाहिए, क्योंकि कम तापमान में इनके खराब होने का खतरा ज्यादा रहता है. आम और तरबूज को काटकर तो फ्रिज में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.
Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









