
गर्मी की लंबी छुट्टियों पर सुप्रीम कोर्ट में बदला नियम, अवकाशकालीन जज शब्द भी होगा खत्म
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की लंबी छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इसके अलावा अवकाशकालीन जज शब्द को भी खत्म करने का निर्णय लिया गया है. SC के नए नियम में हर साल होने वाली गर्मी की छुट्टी को अब 'आंशिक न्यायालय कार्य दिवस' नाम दिया गया है. वहीं, वेकेशन जज के नाम में भी बदलाव हुआ है. इसे बदलकर जज कर दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने गर्मी की लंबी छुट्टियों को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इसके अलावा अवकाशकालीन जज शब्द को भी खत्म करने का निर्णय लिया गया है. SC के नए नियम में हर साल होने वाली गर्मी की छुट्टी को अब 'आंशिक न्यायालय कार्य दिवस' नाम दिया गया है. वहीं, वेकेशन जज के नाम में भी बदलाव हुआ है. इसे बदलकर जज कर दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट की छुट्टियों को लेकर किया गया यह बदलाव इसलिये भी अहम है, क्योंकि पिछले कुछ समय से इस बात को लेकर चर्चा की जा रही थी कि सुप्रीम कोर्ट को लंबी छुट्टियां मिलती हैं. यह सुप्रीम कोर्ट रूल 2013 के संशोधन का हिस्सा था, लेकिन बदलाव के बाद अब यह सुप्रीम कोर्ट (दूसरा संशोधन) नियम 2024 बन गया है. इस बदलाव को 5 नवंबर को नोटिफाई किया गया है.
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 'आंशिक न्यायालय कार्य दिवस' की अवधि और कोर्ट के साथ उसके दफ्तरों की छुट्टियां चीफ जस्टिस तय करेंगे. इसे ऑफिशियल गजट में नोटिफाई किया जाएगा. ये छुट्टियां रविवार को छोड़कर 95 दिनों से ज्यादा की नहीं होंगी.
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि चीफ जस्टिस 'आंशिक न्यायालय कार्य दिवस' या छुट्टियों के बीच नोटिस के बाद सभी एडमिशन, जरूरी नियमित मामलों के लिये एक या एक से ज्यादा जजों की नियुक्ति कर सकते हैं. इसके अलावा दूसरे मामलों में भी ऐसा किया जा सकता है. इस तरह के सभी फैसले चीफ जस्टिस ही लेंगे.
इससे पहले की व्यवस्था के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में हर साल गर्मी और सर्दी में छुट्टियां ली जाती थीं. हालांकि, इस दौरान सर्वोच्च अदालत पूरी तरह से बंद नहीं रहती थी. गर्मी की छुट्टियों में चीफ जस्टिस जरूरी मामलों की सुनवाई के लिए अवकाशकालीन पीठ की स्थापना करते थे. हालांकि, इस शब्द को अब खत्म कर दिया गया है. हाल ही में प्रकाशित हुए सुप्रीम कोर्ट कैलेंडर (2025) के मुताबिक 'आंशिक अदालती कार्य दिवस' 26 मई 2025 से शुरू होकर 14 जुलाई 2025 को खत्म होंगे.
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ पहले भी इस मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर अपनी राय व्यक्त करते आए हैं. उन्होंने कहा था कि जज छुट्टियों में भी अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं. एक कार्यक्रम में शामिल हुए CJI ने कहा था कि जज छुट्टियों में इधर-उधर नहीं घूमते या मौज-मस्ती नहीं करते हैं. वे अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं. यहां तक की वीकेंड पर भी जज अक्सर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, हाई कोर्ट का दौरा करते हैं या फिर कानूनी सहायता से जुड़े काम में लगे रहते हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






