
गर्मी की छुट्टी में टाइम पास के लिए बच्चा करने लगा ये काम, महीना पूरा होने तक कमा लिए 50 हजार रुपये
AajTak
चीन में एक बच्चे ने गर्मी की छुट्टियों में टाइम पास के लिए चाय का स्टॉल शुरू किया. उसे एक महीने में इतनी कमाई हुई कि उसकी मां और दूसरे लोग उसके व्यावसायिक कुशलता और समझ की तारीफ कर रहे हैं.
चीन में 11 साल के एक लड़के ने मस्ती के लिहाज से दूध वाली चाय बेचनी शुरू किया था. हंसी-मजाक में शुरू किए गए इस काम से अब उसे अच्छी आमदनी होने लगी है. छुट्टी में टाइम पास और मस्ती के उद्देश्य से शुरू किया गया यह काम अब एक सफल बिजनेस बन गया है.
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 11 साल का लड़का अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान टाइम पास के लिए मजाक-मजाक में रात में लगने वाले बाजार में दूध वाली चाय बेचनी शुरू किया. ऐसा करते हुए उसे एक महीने में 550 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 50 हजार रुपये कमाए.
काफी रिसर्च के बाद शुरू किया स्टॉल बच्चे की मां उसकी व्यावसायिक कुशलता की प्रशंसा करती है. मां ने बताया कि वह खाने-पीने का शौकीन है और उसने बाजार पर रिसर्च किया. फिर मजाक ही मजाक में रात में लगने वाले बाजार में चाय बेचकर अपनी छुट्टियां बिताने का फैसला किया. वह सुशी से लेकर सैंडविच तक कई तरह की चीजें बना सकता है. कई लोग इसे भविष्य का बिजनेस टाइकून मानते हैं.
अच्छे नंबर आने पर मां ने दुकान लगाने की दी अनुमति 11 साल के इस लड़के की व्यावसायिक समझ की की प्रशंसा हो रही है. बच्चे का नाम नूओमी है. यह लड़का मध्य चीन के हुनान प्रांत में पांचवीं कक्षा का छात्र है. उसकी मां ली ने बताया कि उन्होंने पिछले सत्र की अंतिम परीक्षा में कक्षा में प्रथम आने पर उसे पुरस्कार स्वरूप सड़क पर सामान बेचने का काम करने देने की अनुमति दी थी.
नूओमी को अंग्रेजी और गणित में 100 अंक तथा चीनी परीक्षा में 98 अंक मिले. ली ने कहा कि नूओमी को स्वादिष्ट भोजन में गहरी रुचि है और उसमें व्यवसाय करने की भी अच्छी समझ है. अपने दूध के चाय के व्यवसाय की तैयारी के लिए, उन्होंने उत्पाद बनाने का अध्ययन किया और अपने गृह नगर चांग्शा में रात में लगने वाले बाजार का दौरा करते हुए दो शामें बितायीं.
सिर्फ 4 घंटे के लिए खोलता है दुकान नूओमी ने दुकानों के स्थानों का भी विश्लेषण किया और अपना व्यवसाय खोलने के लिए सबसे अच्छी जगह का चयन किया. उसकी दूध चाय की दुकान 17 जुलाई को खुली. यह हर दिन शाम 6:30 से 11 बजे तक चलती है.नूओमी अपने ग्राहकों को सेवा प्रदान करते समय एक अनुभवी दुकान मालिक की तरह आत्मविश्वासी और कुशल दिखाई देता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







