
गर्मी का कहर! मार्च में ही 40 के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया हीटवेव अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कुछ राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. वहीं, अगर देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.
मार्च का महीना खत्म होते-होते देशभर के अधिकतर हिस्सों में गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो बीते दिन कुछ राज्यों में हीटवेव का असर भी देखने को मिला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी देश के कुछ राज्यों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है. वहीं, अगर देश की राजधानी नई दिल्ली की बात करें तो बुधवार को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया. बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है.
देश के इन इलाकों में 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा मार्च का महीना खत्म भी नहीं हुआ है और देश के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने उन शहरों की लिस्ट जारी की है जहां 27 मार्च, 2024 को तापमान 41 डिग्री दर्ज किया जा गया था.
राजस्थान में गर्मी करने लगी परेशान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बुधवार को पारा बढ़ गया और फलोदी जिले में राज्य का सबसे गर्म तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसके बाद, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
राजस्थान में बदलेगा मौसम राजस्थान में 29 और 30 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की मानें तो 29 और 30 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.
इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आज और कल यानी 29 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ में आज यानी 28 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव देखने को मिलेगी.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











