
गर्भ से अब तक... 31 साल से हर रोज बेटे की तस्वीर लेते हैं पिता, बताई वजह
AajTak
Father Takes son's Photo Every Day: 66 साल के इयान हर रोज अपने बेटे की तस्वीर लेते हैं. उन्होंने गर्भ से लेकर अभी तक की तस्वीरें अपने पास रखी हैं. बेटे के 21वें जन्मदिन पर इसकी एक फिल्म भी बनाई गई. अब उनके काम को हलका करने के लिए उनके बेटे सेल्फी क्लिक करके उन्हें भेज देते हैं.
एक शख्स बीते तीन दशक से हर रोज अपने बेटे की तस्वीर ले रहा है. वह तब से ऐसा कर रहा है, जब बेटा मां के गर्भ में था. इसके पीछे का जो कारण उन्होंने बताया है, उसे सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है. इंग्लैंड के रहने वाले 66 साल के इयान मकलियोड बीते 31 साल से अपने बेटे कॉरी मकलियोड की तस्वीर ले रहे हैं. कॉरी का जन्म 1991 में हुआ था. अगर वह कभी घर से दूर होते, तो इयान उनकी तस्वीर लेने के लिए घंटों तक ट्रैवल करते. हालांकि मोबाइल फोन का जमाना आने के बाद उनका काम आसान हो गया. कॉलेज के वक्त और उसके बाद से कॉरी सेल्फी क्लिक कर अपने पिता को भेज देते हैं.
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कॉरी का कहना है, 'मेरे पिता, इयान को 1991 में मेरी हर रोज एक तस्वीर लेने का आइडिया आया, उस वक्त वह वाइन पी रहे थे.' ये कहानी इंटरनेट से पहले शुरू हुई थी. शुरुआत में इयान ने सोचा कि वह कुछ साल तक ही ऐसा करेंगे और तस्वीरों से एक फ्लिप बुक बनाएंगे.
कॉरी ने बताया कि उनके पिता के लिए तब ये एक छोटा सा आर्ट प्रोजेक्ट था. लेकिन जब उन्होंने इसे शुरू किया, तो हमेशा के लिए जारी रखने का मन बना लिया. उन्होंने बताया कि उनके पैरेंट्स हमेशा से क्रिएटिव रहे हैं.
अभी तक कितनी तस्वीर क्लिक हुईं?
कॉरी ने कहा, 'अगर मैं दोस्त के घर होता था तो वो आधी रात से पहले मेरी तस्वीर लेने वहां आ जाते थे. मुझे तब परेशानी होती थी. वो स्कूल ट्रिप पर मेरी टीचर से मेरी तस्वीर लेने को कहते थे.' इन तस्वीरों की संख्या 11 हजार से अधिक हो गई है. कॉरी फिलहाल दुनिया घूम रहे हैं. उन्होंने 60 से अधिक देशों की यात्रा कर ली है. यूट्यूब आने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट को एक टाइम-लैप्स फिल्म में तब्दील कर दिया. कॉरी ने कहा कि एक बार कैमरा खराब हो गया था, एक बार चोरी हुआ तो एक बार घड़ी अटक गई और पता नहीं चला. इस वजह से कई तस्वीरें गायब हो गईं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










