
गर्भवती को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में लगी आग, महिला की मौत, चालक बुरी तरह झुलसा
Zee News
सही समय पर इलाज न मिलने के चलते महिला की मौत हो गई.
सीतापुर: यूपी के सीतापुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक गर्भवती महिला को महमूदाबाद सीएचसी लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे एंबुलेंस में आग लग गई. मौके पर मौजूद राहगीरों ने गर्भवती महिला समेत चालक व हेल्पर को जलती हुई एंबुलेंस से किसी तरह बाहर निकाला. समय से इलाज न मिलने पर महिला की मौत जानकारी के मुताबिक 102 एंबुलेंस गौड़ेचा की तरफ से गर्भवती महिला को लेकर महमूदाबाद CHC जा रही थी. तभी डफरा थानाक्षेत्र के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से जा टकरा गई. जिसके बाद यह हादसा हुआ. लोगों ने महिला को बाहर निकाल लिया था, लेकिन सही समय पर इलाज न मिलने के चलते उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के बाद गर्भवती महिला के परिजन उसके शव को अपने साथ घर ले गए.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










