
गर्दन पर चाकू रखकर दुकान में लूट, न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के कारोबारी को किया जा रहा टारगेट
AajTak
न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार के मुताबिक वेप स्टोर के मालिक सिद्धू नरेश ने कहा कि नॉर्थ आइलैंड के हैमिल्टन में उनके स्टोर को शुक्रवार को चार युवा अपराधियों ने निशाना बनाया. नरेश को उनके कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों की उम्र 16 साल से ज्यादा नहीं थी. उन्होंने कहा कि अपराधियों को रोकने की कोशिश करने वाला एक शख्स हमले के दौरान घायल हो गया.
एक भारतीय मूल के व्यवसायी के स्टोर पर न्यूजीलैंड में युवा हथियारबंद लुटेरों के एक समूह ने हमला किया और भयानक घटना के दौरान उन्होंने एक कर्मचारी की गर्दन पर चाकू रख दिया. न्यूजीलैंड हेराल्ड अखबार के मुताबिक वेप स्टोर के मालिक सिद्धू नरेश ने कहा कि नॉर्थ आइलैंड के हैमिल्टन में उनके स्टोर को शुक्रवार को चार युवा अपराधियों ने निशाना बनाया.
नरेश ने कहा, 'मेरे कर्मचारियों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया गया था और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया गया था. वे आए और सब कुछ तोड़ दिया, हर एक कैबिनेट को इधर-उधर कर दिया.'
16 साल के बच्चों ने किया दुकान पर हमला
रिपोर्ट के मुताबिक, नरेश को उनके कर्मचारियों ने बताया कि लुटेरों की उम्र 16 साल से ज्यादा नहीं थी. उन्होंने कहा कि अपराधियों को रोकने की कोशिश करने वाला एक शख्स हमले के दौरान घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक उनके स्टोर से करीब 4,000 न्यूजीलैंड डॉलर चोरी हो गए.
पुलिस ने नरेश को बताया कि ये वही अपराधी हो सकते हैं जिन्होंने उसके स्टोर पर हमला किया था.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








