
'गर्दन की नस कटने पर कैसे होती है मौत...', पूर्व DGP की हत्या से पहले पत्नी ने फोन में किया था सर्च
AajTak
बिहार से ताल्लुक रखने वाले 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख (DGP) ओम प्रकाश की घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसी बीच एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.
बिहार से ताल्लुक रखने वाले 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख ओम प्रकाश का शव रविवार को बेंगलुरु के पॉश एचएसआर लेआउट में उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ पाया गया. मामले की जांच कर रही पुलिस ने उनके बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर उनकी पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार किया है. जिस वक्त ओम प्रकाश की हत्या की गई थी, उस वक्त वह डाइनिंग टेबल पर बैठकर मछली खा रहे थे. इसी दौरान पत्नी ने मिर्च का पाउडर उनके ऊपर फेंक दिया और फिर बंधक बनाकर उनकी हत्या कर दी. जैसे-जैसे पूरे मामले की जांच आगे बढ़ रही है. वैसे-वैसे कई खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच जानकारी सामने आई है कि ओम प्रकाश की पत्नी कई दिनों से हत्या की प्लानिंग रच रही थी और फोन पर गर्दन काटने के तरीकों को सर्च कर रही थी.
5 दिनों से पत्नी गूगल पर सर्च कर रही थी ये जानकारी
पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी के फोन सर्च से पता चला कि वह यह जानने की कोशिश कर रही थी कि गर्दन के पास नसें और रक्त वाहिकाएं कटने से व्यक्ति की मौत कैसे होती है? पिछले 5 दिनों में उसने कई बार यही सर्च किया कि कैसे गर्दन के पास की नशे कटने से मौत होती है. फिलहाल पुलिस ने पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार करके 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इससे पहले जब पल्लवी को घटना स्थल पर ले जाया गया तो उसे "घरेलू हिंसा" को लेकर बात करते हुए सुना गया. जांच अधिकारियों से उसने कहा कि वह लगातार हो रही घरेलू हिंसा से तंग आ गई थी.
यह भी पढ़ें: खून से लथपथ लाश, गले-पेट पर चाकू के निशान, पत्नी-बेटी पर शक... कर्नाटक के पूर्व DGP मर्डर केस में बड़े खुलासे
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि तीखी नोकझोंक के बाद पल्लवी ने ओम प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया था. मिर्च पाउडर से होने वाली जलन से राहत पाने के लिए हाथ-पांव मारे, लेकिन पल्लवी ने उन पर कई बार चाकू से वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूत्रों ने दावा किया कि पति की हत्या करने के बाद उसने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा, "मैंने राक्षस को मार दिया है".
वहीं, बेटे कार्तिकेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मां पल्लवी पिछले एक सप्ताह से पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थी. कार्तिकेश के मुताबिक इन धमकियों के कारण पिता अपनी बहन के घर रहने चले गए थे. कार्तिकेश ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले मेरी छोटी बहन कृति वहां गई और मेरे पिता पर घर लौटने का दबाव बनाया. वह उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ वापस ले आई. उन्होंने कहा कि रविवार को शाम करीब 5 बजे जब वह डोमलूर में कर्नाटक गोल्फ एसोसिएशन में थे, तो उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके पिता नीचे पड़े मिले हैं.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.






