
गरीब मां-बाप के बेटे ने शुरू किया ये काम, चुका दिया 40 लाख का कर्ज
AajTak
नौकरी छोड़कर अर्जुन ने फुलटाइम यूट्यूब वीडियो बनाने का काम किया. फिर मां-बाप का कर्ज उतारा. अब वह लंदन के 2 बेडरूम वाले पेंटहाउस में रहते हैं और महंगी कार से चलते हैं. अर्जुन ने बताया कि यूनिवर्सिटी के समय से ही यूट्यूब पर वे कभी-कभार एनिमेटेड वीडियो अपलोड करते रहते थे.
गरीब मां-बाप के बेटे का कहना है कि उन्होंने यूट्यूब वीडियोज से इतनी कमाई कर ली कि वे अपने पैरेंट्स पर मौजूद 40 लाख रुपये के कर्ज को चुकाने में सफल रहे. ब्रिटेन में रहने वाले अर्जुन योगान का कहना है कि उनकी मां बीमार रहती थी. पिता, मां के केयरटेकर के तौर पर रह रहे थे, इसलिए नौकरी नहीं कर सकते थे. पैरेंट्स की कंपनियों के दिवालिया होने की वजह से उन पर 40 लाख का कर्ज हो गया था.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन योगान ने शुरुआत में एक नौकरी की, लेकिन फिर अपने एनिमेशन के शौक की वजह से वीडियोज बनाने लगे. जब यूट्यूब से उन्हें नौकरी जितनी कमाई होने लगी तो उन्होंने फुलटाइम यूट्यूबर बनने का फैसला किया और नौकरी छोड़ दी.
फिर दिवालिया हो चुके माता-पिता का लाखों का कर्जा उतारा. अब अर्जुन लंदन में पेंटहाउस में रहते हैं और बीएमडब्लू कार से चलते हैं.
अर्जुन ने 2017 में ग्रेजुएशन कंपलीट करने के बाद ब्रिटिश इंश्योरेंस कंपनी डायरेक्ट लाइन में नौकरी शुरू की थी. अर्जुन ने बताया कि यूनिवर्सिटी के समय से ही यूट्यूब पर कभी-कभार एनिमेटेड वीडियो अपलोड करते रहते थे.
अर्जुन कहते हैं, 'जब मैंने यूट्यूब चैनल शुरू किया तो मेरी अमीर बनने की ख्वाहिश नहीं थी. तब मेरी कमाई एक महीने में करीब 60 हजार रुपए के आसपास हो जाती थी. इससे मैं ग्रेटर लंदन के ब्रॉमले के एक कमरे का किराया दे देता था.'
अर्जुन ने आगे बताया उनकी मां की तबीयत खराब हो गई और पिता उनकी देखभाल में लग गए. ऐसे में वे दोनों ही काम नहीं कर सकते थे. फिर उनके कंधों पर घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










