
गरीब पिता बेचते थे तीर-धनुष, बेटी ने दोस्तों से पैसे लेकर दी UPSC परीक्षा; ऐसे बनी IAS
Zee News
केरल के वायनाड जिले कही रहने वाली श्रीधन्या सुरेश (Sreedhanya Suresh) की पहली आदिवासी लड़की हैं, जो आईएएस बनीं. हालांकि श्रीधन्या सुरेश के लिए ये सफर आसान नहीं था, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.
नई दिल्ली: केरल के वायनाड जिले कही रहने वाली श्रीधन्या सुरेश (Sreedhanya Suresh) ने साल 2018 में यूपीएससी एग्जाम पास किया और आईएएस अफसर बनने वालीं केरल की पहली आदिवासी लड़की हैं. हालांकि श्रीधन्या सुरेश के लिए ये सफर आसान नहीं था, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. करीब 7 हजार की आबादी वाले गांव पोजुथाना की कुरिचिया जनजाति से ताल्लुक रखने वाली श्रीधन्या सुरेश की स्टोरी काफी प्रेरणादायी है और उन्होंने कई मुश्किलों को पार कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया.
श्रीधन्या सुरेश (Sreedhanya Suresh) के पिता दिहाड़ी मजदूर होने का साथ गांव के ही बाजार में धनुष-तीर बेचने का काम करते थे और मां भी मनरेगा के तहत काम करती थीं, लेकिन इसके बावजूद परिवार को हमेशा आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ा. परिवार बेहद गरीब था, लेकिन श्रीधन्या के माता-पिता ने कभी भी उनके भाई-बहनों में फर्क नहीं किया और कोई रोक-टोक नहीं लगाई. उन्होंने कभी भी अपनी गरीबी को बच्चों की पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया.

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








